• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया मोटर्स ने शुरू की सेल्टोस की बुकिंग

    इच्छुक ग्राहक कंपनी के देशभर में स्थापित 206 सेल्स आउटलेट पर जाकर या ऑनलाइन मोड के माध्यम से इसे मात्र 25000 रुपये देकर बुक करवा सकते हैं। 

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 20, 2019 18:33 ist
    info icon
    published onJul 16, 2019 11:10 IST
    last updated onSep 20, 2019 18:33 IST
    561 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: किया मोटर्स ने 9.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल्टोस एसयूवी को भारत में लॉन्च कर चुकी है। यह कुल 16 वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसके साथ तीन इंजन (दो पेट्रोल और एक डीजल) और चार गियरबॉक्स का विकल्प रखा है। यहां आप किया सेल्टोस से जुडी हर जानकारी पा सकते हैं। 

    Now You Can Pre-book A Kia Seltos

    किया मोटर्स ने सेल्टोस की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 22 अगस्त को लॉन्च किए जाने का अनुमान है। इच्छुक ग्राहक कंपनी के देशभर में स्थापित 206 सेल्स आउटलेट पर जाकर या ऑनलाइन मोड के माध्यम से इसे मात्र 25000 रुपये में बुक करा सकते हैं। 

    लॉन्च के समय सेल्टोस केवल दो वेरिएंट जीटी लाइन और टेक लाइन में उपलब्ध होगी। ग्राहकों को इसमें तीन बीएस-6 इंजन ऑप्शन 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल मिलेंगे। इन इंजन के साथ मिलने वाले गियरबॉक्स विकल्प कुछ इस प्रकार हैं:

    इंजन

    1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5 लीटर पेट्रोल

    1.5 लीटर डीज़ल

    गियरबॉक्स विकल्प

    6-स्पीड एमटी/ 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन)

    6-स्पीड एमटी/ सीवीटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    पावर

    140पीएस

    115पीएस

    115पीएस

    टॉर्क

    242एनएम

    144एनएम

    250एनएम

    Now You Can Pre-book A Kia Seltos

    कार के दोनों वेरिएंट टेक लाइन और जीटी लाइन फीचर लोडेड होंगे। जीटी लाइन वेरिएंट कई स्पोर्टी एलिमेंट के साथ आएगा, जिनमें स्पोर्टी सीटें, केबिन में रेड एसेंट और रेड ब्रेक कैलिपर्स आदि शामिल हैं। किया सेल्टोस को स्टाइलिश दिखाने के लिए इसमें एलईडी हैडलैंप, टेललैंप, डे-टाइम रनिंग लैंप और फॉगलैंप भी दिए गए हैं। कार में प्रीमियम अनुभव के लिए लैदर अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और रेक्लाइन फंक्शन वाली रियर सीट भी दी गई हैं।

    सेल्टोस में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच की मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले (एमआईडी) भी मिलेगी। सेल्टोस सेगमेंट की पहली ऐसी कार होगी, जिसमें 8.0-इंच का हैडअप डिस्प्ले भी दिया गया है। किया सेल्टोस में कनेक्टिविटी फीचर के रूप में ना सिर्फ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का फीचर दिया गया है बल्कि, यह कार ई-सिम के साथ यूवीओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस होगी, जिससे कई फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकेगा। इसमें एंबिएंट लाइटिंग और 8-स्पीकर वाला 400 वॉट का बोस प्रीमियम ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है। 

    Now You Can Pre-book A Kia Seltos

    सेफ्टी के लिहाज़ से किया सेल्टोस में एबीएस, ब्रेकफोर्स असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और 6 एयरबैग दिए गए हैं। साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा सिस्टम भी दिया गया है। 

    कार की कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसकी कीमत 10 लाख से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, निसान किक्स, रेनो कैप्चर और डस्टर से होगा। कीमत के मोर्चे पर यह टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर को भी टक्कर देगी।

    साथ ही पढ़ें: यहां देखें किया मोटर्स के शोरूमों की पूरी सूची

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    t
    test
    Jul 16, 2019, 11:03:16 AM

    great car to buy

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है