• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान फ्री में करेगी अपने ग्राहकों की कारों को सेनिटाइज, जानें क्या है प्रोसेस

    निसान इंडिया (Nissan India) ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों की कारों को मुफ्त में सैनिटाइज़ करेगी। इसके लिए कंपनी ग्राहकों को फोन करके 15 मई से 30 जून के बीच में कारों के एंटीमाईक्रोबियल सैनिटाइज़ेशन के लिए डीलरशिप्स पर बुलाएगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 15, 2020 15:31 ist
    info icon
    published onMay 15, 2020 15:31 IST
    last updated onMay 15, 2020 15:31 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट
    • यह सुविधा निसान के 'वी सेनिटाइज टू प्रोटेक्ट यू' कैंप का हिस्सा है। 
    • इसकी वैधता 15 मई से 30 जून रखी गई है।  
    • इसके तहत सभी निसान और डैटसन कारों को सेनिटाइज किया जाएगा।
    • कार के सभी प्रमुख टचपॉइंटस (एक्सटीरियर व इंटीरियर सहित) को मुफ्त में कीटाणुरहित किया जाएगा।  

    निसान इंडिया (Nissan India) ने कहा है कि वह अपने ग्राहकों की कारों को मुफ्त में सैनिटाइज़ करेगी। इसके लिए कंपनी ग्राहकों को फोन करके 15 मई से 30 जून के बीच में कारों के एंटीमाईक्रोबियल सैनिटाइज़ेशन के लिए डीलरशिप्स पर बुलाएगी। 

    इस प्रक्रिया के तहत निसान डीलरशिप्स पर कार के सभी प्रमुख टचपॉइंटस (एक्सटीरियर व इंटीरियर समेत) जैसे डोर हैंडल्स, स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब को सेनिटाइज किया जाएगा। 

    अगर कोई ग्राहक अपनी कार को फुल सेनिटाइज करवाना चाहेगा तो इसकी फैसिलिटी भी कंपनी डीलरशिप पर देगी। हालांकि, फुल कार सेनिटाइज के लिए उन्हें भुगतान करना होगा। फुल सेनिटाइज पैकेज के तहत निसान द्वारा कार के केबिन (एसी, कार्पेट) को साफ करने के लिए फॉगिंग उपकरण का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही कार का एक्सटीरियर भी पूरी तरह से बैक्टीरिया फ्री किया जाएगा।

    कंपनी की यह सर्विस 'वी सेनिटाइज टू प्रोटेक्ट यू' कैंप के तहत दी जा रही है। इस कैंपेन के तहत निसान और डैटसन दोनों कंपनियों की कारों को फ्री में सेनिटाइज किया जाएगा। इसकी वैधता 15 मई से 30 जून तक रखी गई है। 

    निसान के पोर्टफोलियो में अभी किक्स एसयूवी और जीटी आर सुपरकार दो ही कारें मौजूद हैं। कंपनी ने टेरानो, माइक्रा रेंज और सनी को बंद कर दिया है। जल्द ही कंपनी भारत में किक्स एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। क्या खासियतें समाई होंगी 2020 निसान किक्स फेसलिफ्ट में, जानिए यहां।

    यह भी पढ़ें : लॉकडाउन के चलते निसान ने बढ़ाई कार वारंटी और सर्विस की डेडलाइन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है