• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    निसान ने भारत में बंद की माइक्रा और सनी, जानें क्या है वजह?

    निसान माइक्रा और सनी को बंद कर दिया गया है क्योंकि इन्हें बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड नहीं किया जाएगा।  निसान जल्द ही 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाली किक्स एसयूवी को लॉन्च करेगी।   कंपनी की सब-4 मीटर पेट्रोल कॉम्पैक्ट एसयूवी भी जल्द पेश की जाएगी।   माइक्रा और सनी लगभग एक दशक पुराने मॉडल्स थे।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 13, 2020 17:02 ist
    info icon
    published onMay 13, 2020 17:02 IST
    last updated onMay 13, 2020 17:02 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    • निसान माइक्रा और सनी को बंद कर दिया गया है क्योंकि इन्हें बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड नहीं जाएगा। 

    • निसान अपनी 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल किक्स को जल्द लॉन्च करेगी।  

    • कंपनी की सब-4 मीटर पेट्रोल कॉम्पैक्ट एसयूवी भी जल्द पेश की जाएगी।  

    • माइक्रा और सनी लगभग एक दशक पुराने मॉडल्स थे।

    निसान इंडिया ( Nissan India) ने कुछ समय पहले ही टेरानो एसयूवी को बंद करने की घोषणा की थी। अब कंपनी ने अपने तीन और मॉडल्स माइक्रा, माइक्रा एक्टिव (Micra Active) व सनी (Sunny) को भी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है। वेबसाइट के अनुसार, कंपनी की अब केवल दो कारें कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स और जीटी-आर सुपरकार ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। बता दें कि सनी और माइक्रा रेंज को काफी लंबे समय से कोई अपडेट नहीं मिला है और ना ही कंपनी ने इन्हें नए बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करने की योजना बनाई थी। भारत में माइक्रा को 2010 और कॉम्पैक्ट सेडान सनी को 2011 में लॉन्च किया गया था।  

    बीएस6 मानकों के अनुरूप अपग्रेड नहीं किए जाने के कारण कंपनी के पास इनका प्रोडक्शन बंद करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। आपको बता दें कि माइक्रा को आखिरी बार 2018 में अपडेट किया गया था। उस दौरान इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया गया था। इस 5-सीटर हैचबैक में रेनो-निसान वाला बंद हो चुका 1.5-लीटर फोर-सिलेंडर डीजल इंजन (65 पीएस/160 एनएम) और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (76 पीएस/ 104एनएम) दिया गया था। दोनों ही इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता था। बीएस6 नॉर्म्स के चलते रेनो-निसान की सभी कारों में से डीजल इंजन का विकल्प हटा दिया गया है। अब दोनों ही कंपनियों की गाड़ियों में केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ही मिलता है। वहीं, माइक्रा एक्टिव केवल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध थी।  

    यह भी पढ़ें :  बीएस6 इफेक्ट: निसान टेरानो हुई बंद

    Nissan Offers In September 2019: Benefits Of Up To Rs 90,000

    निसान सनी (Nissan Sunny) में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (99 पीएस/134एनएम) और डीजल इंजन (86 पीएस/200एनएम) का ऑप्शन दिया गया था। दोनों ही इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता था। वहीं, पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी का विकल्प भी रखा गया था। बता दें कि सनी और माइक्रा के न्यू जनरेशन मॉडल्स यूरोपियन और साउथ अमेरिकन मार्केट में बिक्री के लिए फिलहाल उपलब्ध हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इन दोनों ही कारों के न्यू जनरेशन मॉडल्स को भारत लाया जाएगा या नहीं। लेकिन, निसान ने इस बात की पुष्टि जरूर की है कि प्रति वर्ष वह अपनी एक नई कार को लॉन्च करेगी। कंपनी के इस लाइनअप में सबसे पहले सब-4 मीटर एसयूवी को उतारा जाएगा।    

    कंपनी की अपकमिंग सबकॉम्पैक्ट कार की प्राइस 7 लाख से 11 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। इस कॉम्पिटिटिव प्राइस पर आने के साथ इसमें कई दमदार फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां पढ़ें। इसके अलावा निसान अपनी किक्स एसयूवी के पावरफुल वेरिएंट को भी जल्द लॉन्च करेगी। आपको बता दें कि इसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। इस अपकमिंग कार में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह एचआर13 डीडीटी इंजन 156 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन को 1.5-लीटर डीजल इंजन की जगह दिया जाएगा, जिसे किक्स पोर्टफोलियो में से हटाया जा चुका है। 

    यह भी पढ़ें : 2020 निसान किक्स की अहम जानकारियां आईं सामने, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान सनी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    davidbruzo
    May 13, 2020, 5:14:32 PM

    What Happen for the Customers who have Sunny and Micra!

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है