• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी निसान किक्स

    हुंडई क्रेटा और रेनो कैप्चर को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 06, 2018 18:20 ist
    info icon
    published onAug 06, 2018 18:20 IST
    last updated onAug 06, 2018 18:20 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Kicks

    निसान की किक्स एसयूवी को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो कैप्चर से होगा। इसकी कीमत 10 लाख रूपए के आसपास होगी।

    Nissan Kicks

    भारत आने वाली निसान किक्स को बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर निसान माइक्रा, निसान टेरानो और रेनो डस्टर भी बनी है। बी0 प्लेटफार्म पर बनी कारों की लंबाई 4.3 मीटर से ज्यादा होती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली निसान किक्स लंबाई के मामले में रेनो कैप्चर से भी ज्यादा बड़ी होगी।

      निसान किक्स (ग्लोबल) रेनो कैप्चर
    लंबाई 4295 एमएम 4329 एमएम
    चौड़ाई 1760 एमएम 1813 एमएम
    ऊंचाई 1590 एमएम 1619 एमएम
    व्हीलबेस 2620 एमएम 2673 एमएम
    ग्राउंड क्लीयरेंस 200 एमएम 210 एमएम

    Nissan Kicks

    कैमरे में कैद हुई कार की बात करें तो इसे कंपनी ने अच्छे से कवर किया हुआ है। इसका लेआउट अंतरराष्ट्रीय मॉडल से मिलता-जुलता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली निसान किक्स फीचर लोडेड कार होगी। इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, छह एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे काम के फीचर मिलेंगे।

    Nissan kicks

    निसान किक्स में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प मिलेगा। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 110 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल वेरिएंट में भी 1.5 लीटर का इंजन मिलेगा, इसकी पावर 106 पीएस और टॉर्क 142 एनएम होगा। यही इंजन रेनो कैप्चर में भी लगा है।

    Nissan Kicks

    पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों के साथ मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। देखने वाली बात ये है कि निसान पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प देती है या नहीं।

    Nissan Kicks

    यह भी पढें : मिलिये निसान की नई 7-सीटर एसयूवी टेरा से

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    निसान किक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है