• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये रही फॉक्सवेगन की नई पोलो

    नई पोलो को दक्षिण अफ्रिका में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मार्च 20, 2017 16:39 ist
    info icon
    published onMar 20, 2017 16:39 IST
    last updated onMar 20, 2017 16:39 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन की नई पोलो को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार इसकी साफ-साफ झलक दक्षिण अफ्रिका में देखने को मिली है, कुछ समय पहले नई पोलो को जर्मनी में भी देखा गया था।

    नई पोलो को फॉक्सवेगन के फ्लेक्सिबल एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। नए प्लेटफार्म पर बनी होने की वजह से यह मौजूदा पोलो की तुलना में 70 किलो कम वज़नी होगी। कद-काठी के मामले में यह मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी, इस वजह से इस के केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी।

    नई पोलो में मौजूदा मॉडल वाले डिजायन को नए बदलावों के साथ बरकरार रखा गया है। तस्वीरों पर गौर करें तो नई पोलो काफी शार्प और आकर्षक दिखती है। इस में नए डिजायन के हैडलैंप्स और नई फ्रंट ग्रिल दी गई है, पीछे की तरफ भी नए टेललैंप्स लगे हैं और बॉडी के चारों ओर कर्व लाइनें दी गई हैं।

    संभावना है कि नई पोलो को इसी साल होने वाले फ्रंकफर्ट मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। यह मोटर शो 14 सितम्बर 2017 से शुरू होगा, संभावना है कि फॉक्सवेगन नई पोलो का प्रोडक्शन इसी साल जून महीने से शुरू कर सकती है।

    नई पोलो को सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा, इसके बाद इसे अमेरिका और एशियाई मार्केट में भी उतारा जाएगा। भारत में इसे अगले साल के अंत तक उतारा जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है