• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई ट्यूसॉन का टीजर जारी, जानिए कब होगी लॉन्च

    हुंडई ने चौथी जनरेशन की ट्यूसॉन एसयूवी का टीजर जारी किया है, कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 सितंबर को पर्दा उठाएगी। टीजर इमेज में कंपनी ने नई ट्यूसॉन के डिजाइन की झलक दिखाई है।

    सोनू
    सोनू
    modified on सितंबर 03, 2020 13:44 ist
    info icon
    published onSep 03, 2020 13:41 IST
    last updated onSep 03, 2020 13:44 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    इस प्रीमियम 5-सीटर एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर का डिजाइन नया है।

    • नई ट्यूसॉन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 सितंबर को पर्दा उठेगा।
    • इसे मार्केट के हिसाब से दो व्हीलबेस साइज में पेश किया जाएगा।
    • इसमें स्टाइलिश ग्रिल और इंटिग्रेटेड एलईडी एलईडी डीआरएल दी गई है।
    • भारत में इसके लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

    हुंडई ने चौथी जनरेशन की ट्यूसॉन एसयूवी का टीजर जारी किया है, कंपनी इसके प्रोडक्शन मॉडल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 15 सितंबर को पर्दा उठाएगी। टीजर इमेज में कंपनी ने नई ट्यूसॉन के डिजाइन की झलक दिखाई है। 

    नई हुंडई ट्यूसॉन को कंपनी ने नया डिजाइन दिया है। कंपनी इसे अलग-अलग मार्केट के हिसाब से स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड व्हीलबेस के साथ पेश करेगी। हुंडई ने इसकी नई डिजाइन थीम को पेरामैट्रिक्स डायनामिक नाम दिया है। इसमें फ्रंट ग्रिल पर जेवल जैसी डिजाइन दी गई है जिसके दोनों तरफ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें पोजिशन की गई है। ये डीआरएल जब ऑन होती है उसी समय इन पर नजर जाती है। जब ये ऑफ होती हैं तो यह ग्रिल का ही हिस्सा लगती है। हेडलैंप को बंपर के नीचे की तरफ पोजिशन किया गया है।

    यह भी पढ़ें : हुंडई कोना फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, जल्द इसी डिजाइन में नजर आएगी नई कोना इलेक्ट्रिक

    कुल मिलकार कहें तो नई ट्यूसॉन का बॉडी शेप मौजूदा मॉडल से ज्यादा अच्छा है। इसके टेललैंप पर डबल फेंग डिजाइन एलीमेंट दिया गया है, जो कनेक्टेड लाइट बार के जरिए आपस में जुड़े हुए हैं। हुंडई की बैजिंग लाइट बार के ऊपर की तरफ दी गई है। हुंडई ने कहा है कि चौथी जनरेशन की ट्यूसॉन मौजूदा मॉडल से ज्यादा बड़ी और चौड़ी होगी। 

    कंपनी ने टीजर इमेज में कार के डैशबोर्ड की भी झलक दिखाई है। एक्सटीरियर की तरह इसका इंटीरियर भी स्टाइलिश है। इसमें कई डिस्प्ले डिस्प्ले दी गई है। इसका डिजिस्ट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी काफी स्टाइलिश है जिसे स्टीयरिंग व्हील के पीछे की तरफ पोजिशन किया गया है। टेस्ला कार मॉडल की तरह इसमें भी कंपनी ने सेंट्रल कंसोल बोर्ड को ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए दो भागों में बांटा हुआ है। इसके केबिन में वॉटरफॉल जैसी डिजाइन दी गई है। 

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां कंपनी ने हाल ही में तीसरी जनरेशन की ट्यूसॉन एसयूवी का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कंपनी नई ट्यूसॉन को भारत में 2022 से पहले लॉन्च नहीं करेगी। भारत में इस नई मिड-साइज एसयूवी कार का लॉन्ग-व्हीलबेस वर्जन लॉन्च किया जा सकता है। सेगमेंट में इसका मुकाबला होंडा सीआर-वी, जीप कंपास, सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस, स्कोडा कारॉक और फोक्सवेगन टिग्वान से होगा।

    यह भी पढ़ें : फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले ही ऑटो सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में कारों को मिली बंपर डिमांड

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है