• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो जॉगर 7-सीटर कार से सितंबर की शुरूआत में उठेगा पर्दा,क्या भारत में भी होगी लॉन्च

    जॉगर डासिया का ट्राइबर से बड़ा मॉडल होगा और इसका डिजाइन एसयूवी कारों जैसा होगा जिसमें उंचा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा।

    भानु
    भानु
    published on अगस्त 31, 2021 19:34 ist
    info icon
    published onAug 31, 2021 19:34 IST
    last updated onAug 31, 2021 19:34 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    रेनो के यूरोपियन सब ब्रांड डासिया ने एक नया टीजर वीडियो जारी कर अपनी अपकमिंग 7 सीटर कार की झलक दिखाई है। 3 सितंबर के दिन जॉगर से पूरी तरह पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी के लाइनअप में ये कार लॉजी एमपीवी की जगह लेगी। 

    जॉगर डासिया का ट्राइबर से बड़ा मॉडल होगा और इसका डिजाइन एसयूवी कारों जैसा होगा जिसमें उंचा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा। इसके साइड प्रोफाइल में रूफ रेल्स और रेक्ड बैक ए पिलर नजर आ रहा है। 

    डासिया ने जॉगर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है मगर माना जा रहा है कि ये कार 5 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में पेश की जा सकती है। 

    रेनो के लाइनअप में लॉजी नाम की एक और एमपीवी कार भी मौजूद है जो कुछ समय पहले तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध थी। अपकमिंग जॉगर,लॉजी से ज्यादा प्रीमियम और एक बड़ी कार साबित होगी। 

    रेनो जॉगर में डस्टर के यूरोपियन मॉडल में दिया गया 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए जा सकते हैं और इसमें डीजल इंजन के साथ 4x4 ड्राइवट्रेन भी दिया जा सकता है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी जा सकती है। 

    यह भी पढ़ें:रेनो डस्टर का प्रोडक्शन अक्टूबर 2021 तक हो सकता है बंद

    चूंकि रेनो भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर ही ज्यादा फोकस रखना चाहती है ऐसे में जॉगर के भारत में फिलहाल लॉन्च होने की संभावना बेहद कम है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है