• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा थार में मिलेगा इन 6 कलर का ऑप्शन, 2 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    महिंद्रा (Mahindra) ने सेकंड जनरेशन थार (Second Generation Thar) से 15 अगस्त को पर्दा उठाया था, भारत में इसे 2 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। नई थार कुल छह कलर ऑप्शंस में आएगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 17, 2020 19:44 ist
    info icon
    published onAug 17, 2020 19:44 IST
    last updated onAug 17, 2020 19:44 IST
    6.3K Views
    • Write a कमेंट
    • रेड रेज, एक्वामरीन और रॉकी बेज कलर ऑप्शंस इसमें पुराने मॉडल से लिए गए हैं।
    • थार 2020 तीन नए शेड्स मिस्टिक कॉपर, गैलेक्सी ग्रे और नापोली ब्लैक में आएगी।  
    • नई थार को 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया जाएगा।
    • इसकी प्राइस 9.5 लाख रुपये से 13.5 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

     

    महिंद्रा (Mahindra) ने सेकंड जनरेशन थार (Second Generation Thar) से 15 अगस्त को पर्दा उठाया था। इसमें पहली बार पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए जाएंगे। कंपनी ने इसके कलर ऑप्शंस का भी खुलासा कर दिया है। न्यू जनरेशन थार कुल छह कलर ऑप्शंस में आएगी। यहां देखें किन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी यह एसयूवी:-

    • रेड रेज

    • मिस्टिक कॉपर ( न्यू)

    • गैलेक्सी ग्रे (न्यू)

    • नापोली ब्लैक (न्यू)

    • रॉकी बेज

    • एक्वामरीन

    न्यू जनरेशन की थार कुल छह कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। महिंद्रा ने इस नई ऑफ-रोडर एसयूवी में तीन नए कलर ऑप्शंस शामिल किए हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले अब नई थार में व्हाइट और सिल्वर पेंट ऑप्शंस नहीं दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा थार ओल्ड Vs न्यू: जानिए पहले से कितनी बदली ये कार

    2020 थार कुल तीन वेरिएंट एएक्स, एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में आएगी। इसमें पहली बार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें वेरिएंट अनुसार सॉफ्ट व हार्ड टॉप ऑप्शंस भी मिलेंगे। 

    Mahindra Thar 2020

     

    वेरिएंट

    एएक्स

    एएक्स ऑप्शनल

    एलएक्स

    टॉप ऑप्शन

    फिक्सड सॉफ्ट टॉप

    पेट्रोल : मैनुअल कनवर्टिबल , डीजल :  मैनुअल कनवर्टिबल या हार्डटॉप

    मैनुअल कनवर्टिबल या हार्डटॉप

    न्यू जनरेशन थार की वेरिएंट वाइज़ फीचर लिस्ट की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    पॉवरट्रेन 

     

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    पावर  

    150 पीएस

    130  पीएस

    टॉर्क

    300 एनएम, 320 एनएम (एटी)

    300  एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी / 6-स्पीड  एटी

    6- स्पीड एमटी / 6-स्पीड  एटी

    ड्राइवट्रेन

    4डब्ल्यूडी

    4डब्ल्यूडी

    महिंद्रा ने फिलहाल न्यू जनरेशन की थार की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसकी कीमत 9.5 लाख रुपये से 13.5 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। भारत में इसे 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया जाएगा। सेगमेंट में इसका मुकाबला फ़ोर्स गुरखा और मारुति जिम्नी से होगा। प्राइस के मामले में इसका कम्पेरिज़न हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस से भी होगा।

    यह भी देखें : न्यू महिंद्रा थार इमेज गैलरी

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा थार 2020-2025

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है