नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस 24 जुलाई को होगी लॉन्च, बुकिंग हुई शुरू
नई जनरेशन की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लग्जरी एग्जीक्यूटिव सेडान का ग्लोबल डेब्यू मई 2024 में हुआ था और अब ये कार 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने भारत में 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
- Write a कमेंट

नई जनरेशन की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज लग्जरी एग्जीक्यूटिव सेडान का ग्लोबल डेब्यू मई 2024 में हुआ था और अब ये कार 24 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने भारत में 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन की बुकिंग भी शुरू कर दी है।
अपडेट डिजाइन
आठवीं जनरेशन 5 सीरीज में आगे शार्प डिटेल्स के साथ साइड और रियर प्रोफाइल में स्मूद टच दिया गया है। इसमें आगे और पीछे की तरफ पतले बीएमडब्ल्यू एलईडी लाइटिंग सेटअप मिलेंगे, जबकि इसकी ग्रिल इल्लुमिनेटेड है। भारत में इस बीएमडब्ल्यू सेडान का पहली बार लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन पेश किया जा रहा है। इसके अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 19-इंच तक के अलॉय व्हील की चॉइस दी गई है, जबकि भारत में इसमें केवल 18-इंच व्हील मिलेंगे।
मॉडर्न केबिन
न्यू जनरेशन बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज के केबिन में मौजूदा मॉडल की तरह इंटीग्रेटेड डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल होगी। नई 7 सीरीज की तरह इसमें सेंट्रल एसी वेंट्स भी दिए गए हैं जिन्हें डैशबोर्ड पर इंटीग्रेट किया गया है।

इसका केबिन उतना ही लग्जरी है जितना आप बीएमडब्ल्यू की सेडान कार से उम्मीद करते हैं, लेकिन अब ये ज्यादा ईको फ्रेंडली हो गई है। 7 सीरीज की तरह इसमें भी सेंट्रल कंसोल पर क्रिस्टल एलिमेंट्स दिए गए हैं।
फीचर
भारत आने वाली न्यू जनरेशन 5 सीरीज में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, एम्बिएंट लाइटिंग, 18-स्पीकर बोवर एंड विल्किंस सराउंड साउंड सिस्टम, और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फिक्स्ड पैनोरमिक ग्लास रूफ और कंफर्ट सीट जैसे फीचर भी मिलेंगे।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक असिस्ट, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम समेत कई अन्य सेफ्टी फीचर मिलेंगे। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाले मॉडल में कंपनी शायद एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) नहीं देगी।
इंजन
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में न्यू बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज में पेट्रोल, डीजल और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन की चॉइस दी गई है। इसके अलावा इसका एक प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन बीएमडब्ल्यू आई5 भी उपलब्ध है। हालांकि भारत आने वाली बीएमडब्ल्यू कार के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हमारा मानना है कि यहां इसमें हाइब्रिड ऑप्शन नहीं मिलेगा।
संभावित प्राइस और लॉन्च
नई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज एलडब्ल्यूबी को कंपनी के चेन्नई के नजदीक स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा और इसकी कीमत 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इस लग्जरी सेडान का मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, ऑडी ए6 और वोल्वो एस90 से रहेगा।














