• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    21 दिसम्बर से शुरू होगी एमजी जेडएस ईवी की बुकिंग

    भारतीय बाजार में एमजी जेडएस ईवी का मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होगा।

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 23, 2020 13:38 ist
    info icon
    published onDec 19, 2019 14:55 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:38 IST
    293 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    MG ZS EV

    एमजी मोटर इंडिया ने अपनी अपकमिंग जेडएस ईवी की बुकिंग 21 दिसंबर से शुरू होने की घोषणा कर दी है। जेडएस ईवी भारत में एमजी की दूसरी कार और पहली ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) होगी। 

    एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV) की चाह रखने वाले ग्राहकों को बता दें कि इसकी बुकिंग के लिए आपको 50,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। कार की डिलीवरी जनवरी 2020 में इसकी लॉन्च के बाद शुरू होगी। यह दो वेरिएंट्स: एक्साइट (Excite) और एक्सक्लूसिव (Exclusive) में उपलब्ध होगी। 

    दोनों वेरिएंट्स में आपको फीचर्स का अंतर मिलेगा। हालांकि, इनमें मिलने वाले पावरट्रेन में कोई फर्क नहीं होगा। एमजी जेडएस ईवी में 44.5 किलोवॉट-ऑवर की बैटरी मिलेगी जिसे 143 पीएस की अधिकतम पावर और 353 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा जाएगा। यह कार फुल चार्ज होने पर लगभग 340 किमी का सफर तय करने में सक्षम होगी। 

    MG ZS EV 

    कार को चार्ज करने के लिए इसके साथ 7.4 किलोवॉट का अल्टरनेटिव करंट (एसी) चार्जर मिलेगा जो 6 से 8 घंटों में कार को 0 से 100% चार्ज कर देगा। इसके अलावा, यह गाड़ी 50 किलोवॉट के डायरेक्ट करंट (डीसी) फ़ास्ट चार्जिंग सिस्टम को भी सपोर्ट करती है जिसके जरिये इसे मात्र 50 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकेगा। एमजी ने अपने शोरूम और सर्विस सेंटर्स पर फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाना शुरू कर दिया है।  

    हमारे अनुसार एमजी जेडएस ईवी की एक्स-शोरूम प्राइस (Ex-Showroom Price) 20 से 24 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, जेडएस के मुकाबले वाली हुंडई कोना इलेक्ट्रिक (Hyundai Kona Electric) की एक्स-शोरूम कीमत 23.71 लाख है।  

    यदि आप एमजी की इस कार को बुक करवाना चाहते हैं मगर अपने लिए सही वेरिएंट चुनने में कंफ्यूज हैं तो घबराइए नहीं, हम जल्द ही जेडएस के वेरिएंट से जुड़ा एक लेख आपके लिए लाएंगे। तब तक के लिए कारदेखो (cardekho) के साथ बने रहिए और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी हर अपडेट चुटकियों में पाने के लिए हमे सब्सक्राइब करें।

    साथ ही पढ़ें: एमजी जेडएस ईवी Vs हुंडई कोना इलेक्ट्रिक: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स कम्पेरिज़न

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है