• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस ईवी के फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन की जानकारी आई सामने

    यहाँ एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक के पब्लिक चार्जिंग स्टेशन की लिस्ट देखें।

    निखिल
    निखिल
    Published On जनवरी 23, 2020 13:45 ist
    info icon
    published onNov 06, 2019 13:17 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:45 IST
    386 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    एमजी मोटर इंडिया अपकमिंग जेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर चुकी है। इसे दिसंबर 2019 में भारत में पेश किया जा सकता है। हुंडई कोना की तरह यह भी एक हाई-रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार होगी। एमजी की इस ईवी में 44.5 किलोवॉट-ऑवर की लिथियम आयन बैटरी मिलेगी जो फुल चार्ज होने पर लगभग 428 किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी। इसे 50-किलोवॉट डीसी फ़ास्ट चार्जर से मात्र 40 मिनट 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकेगा। हाल ही में कंपनी ने भारत में अब तक स्थापित किए गए अपने फ़ास्ट-चार्जिंग स्टेशन की लोकेशन साझा की है।     

    सिटी

    चार्जिंग स्टेशन

    दिल्ली एनसीआर

    शिवाजी मार्ग

     

    लाजपत नगर-IV

     

    गुरुग्राम

     

    सेक्टर- 8, नोएडा

    मुंबई

    जोगेश्वरी ईस्ट

     

    थाणे वेस्ट

    बेंगलुरु

    लावा कुशा नगर, होसुर रोड

     

    बी नारायणपुरा

    हैदराबाद

    बंजारा हिल्स

    अहमदाबाद

    माकरबा

    एमजी के फास्ट चार्जिंग स्टेशन अभी के लिए सिर्फ 7 शहरों तक ही सीमित है, लेकिन ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर का भविष्य में देश के अन्य हिस्सों में भी विस्तार किया जाएगा। भारत में लॉन्च होने वाली जेडएस ईवी में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के समान सीएसएस और टाइप-2 पोर्ट्स की सुविधा मिलने की उम्मीद है, इसलिए इसे किसी भी फास्ट-चार्जिंग स्टेशन से चार्ज किया जा सकेगा। फ़ास्ट चार्जिंग के अलावा एमजी को रेगुलर एसी चार्जर से भी अपने घर में ही केवल 6 घंटों में चार्ज किया जा सकेगा। 

    जानकारी के लिए बता दें कि एमजी जेडएस एसयूवी को इलेक्ट्रिक वर्ज़न के अलावा पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रैन के साथ भी उतारा जाएगा। हालांकि, आई.सी. इंजन से लैस एमजी की इस गाड़ी को कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में फ़िलहाल पुख्ता तौर पर कुछ कहना मुश्किल है।

    बात की जाए प्राइस की तो, एमजी जेडएस ईवी को लगभग 20 लाख रुपये की शुरुआती रेट पर उतारा जा सकता है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और अपकमिंग टाटा नेक्सन ईवी से होगा, जो तक़रीबन 300 किमी की ड्राइव रेंज देने में सक्षम होगी। 

    साथ ही पढ़ें: एमजी मोटर्स ने हेक्टर के प्रोडक्शन को दी रफ्तार, जल्द कम होगा वेटिंग पीरियड

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है