• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई 6-सीटर एमजी हेक्टर प्लस, जानिए कब होगी लॉन्च

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने ऑटो एक्सपो 2020 में 6-सीटर हेक्टर (6 Seater Hector) को शोकेस किया है। कंपनी ने इसे हेक्टर प्लस नाम से पेश किया है। भारत में इसे जुलाई 2020 तक लॉन्च किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on जुलाई 13, 2020 15:09 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2020 19:32 IST
    last updated onJul 13, 2020 15:09 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: एमजी हेक्टर प्लस भारत में लॉन्च हो गई है। यह कार चार वेरिएंट स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शार्प में उपलब्ध है। भारत में एमजी हेक्टर प्लस की कीमत 13.49 लाख रुपये से 18.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने जब से हेक्टर एसयूवी (Hector SUV) को भारत में लॉन्च किया है तब से इसका थ्री-रो वर्जन काफी चर्चाओं में रहा है। इसे टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा जा चुका है। अब कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस कर दिया है। एमजी इंडिया ने इसे 'हेक्टर प्लस' नाम दिया है। यह एक 6-सीटर कार है जिसमें मिडल रो में कैप्टेन सीटें दी गई हैं। 

    एमजी हेक्टर प्लस का लुक काफी हद तक रेगुलर हेक्टर से मिलता-जुलता दिखाई पड़ता है। हालांकि, कंपनी ने इसे नया लुक देने के लिए इसके फ्रंट में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें ग्रिल के दोनों ओर बड़ी एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ नए हेडलैंप्स दिए गए हैं। रियर प्रोफाइल की बात करें तो यहां नए टेललैंप्स और फॉक्स ड्यूल एग्जॉस्ट के साथ अपडेट बंपर दिया गया है। रेगुलर हेक्टर में टेललैंप एक क्रोम स्ट्रीप से आपस में जुड़े हुए हैं, जबकि हेक्टर प्लस में इस फीचर का अभाव है। कार में हुए अपडेट के चलते इसका साइज रेगुलर हेक्टर से ज्यादा बड़ा नजर आता है।

    यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई एमजी जेडएस ईवी, कीमत 20.88 लाख रुपये से शुरू

    एमजी हेक्टर प्लस के इंटीरियर की बात करें तो इसमें छह पैसेंजर बैठ सकते हैं। यह एक प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी है। इस अपकमिंग कार में कैप्टेन सीटें दी गई हैं जो लंबी ड्राइविंग के दौरान काफी कंफर्टेबल साबित होती हैं। इसमें अधिकांश फीचर रेगुलर हेक्टर वाले हैं, इस लिस्ट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ 10.4 इंच वर्टिकल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट, 360 डिग्री व्यू कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं। तीसरी रो पर इसमें एसी वेंट्स और यूएसबी चार्ज पोर्ट की सुविधा दी गई है। 

    यह भी पढ़ें : बीएस6 पेट्रोल इंजन से लैस हुई एमजी हेक्टर, जानिए कितनी बढ़ी प्राइस

    इसमें रेगुलर हेक्टर वाले इंजन मिलेंगे, हालांकि इन्हें बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेड करके इसमें दिया गया है। रेगुलर  हेक्टर 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। ये इंजन क्रमशः 143 पीएस/250 एनएम और 170 पीएस/350 एनएम की पावर और टॉर्क जनरेट करते हैं। हेक्टर प्लस में दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड हेक्टर में पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। 

    यह भी पढ़ें : एमजी मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2020 में छोटी इलेक्ट्रिक कार ई200 को किया शोकेस

    भारत में हेक्टर प्लस को जुलाई 2020 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी प्राइस मौजूदा हेक्टर एसयूवी से एक लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में हेक्टर की प्राइस 12.73 लाख रुपए से 17.43 लाख रुपए (एक्स-शोरूम इंडिया) के बीच है। लॉन्च के बाद हेक्टर प्लस का मुकाबला टाटा ग्रेविटास, 2020 महिंद्रा एक्सयूवी500 और एक्सयूवी500 पर बेस्ड फोर्ड की नई एसयूवी से होगा।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में एमजी जेडएस पेट्रोल हुई शोकेस, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    V
    vegesna balajiraju
    Jun 8, 2020, 11:46:01 PM

    Awesome car

      जवाब
      Write a Reply
      1
      V
      viplove ganguly
      Feb 7, 2020, 9:53:07 AM

      Does the hew Hector Plus share the same whee base with Hector or is it different.

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है