• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ने 3 साल के भीतर 1 लाख कारें बेचने का आंकड़ा किया पार

    अभी कंपनी के इंडियन लाइनअप में केवल एसयूवी कारें ही मौजूद है जिनमें ग्लोस्टर (एसयूवी),हेक्टर प्लस 3 रो एसयूवी,हेक्टर 5 सीटर,एस्टर एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी शामिल है।

    भानु
    भानु
    published on मई 09, 2022 19:43 ist
    info icon
    published onMay 09, 2022 19:43 IST
    last updated onMay 09, 2022 19:43 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

    एमजी मोटर इंडिया ने भारत में अपने कदम रखने के तीन साल के भीतर एक लाख यूनिट कारें बेचने का नया कीर्तिमान बना डाला है। बता दें कि भारत में एमजी ने जून 2019 में हेक्टर एसयूवी के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री ली थी। 

    अभी कंपनी के इंडियन लाइनअप में केवल एसयूवी कारें ही मौजूद है जिनमें ग्लोस्टर (एसयूवी),हेक्टर प्लस 3 रो एसयूवी,हेक्टर 5 सीटर,एस्टर एसयूवी और एक इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी शामिल है। एमजी का भारत में अगला बड़ा प्रोडक्ट एक छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी जिसकी प्राइस 15 लाख रुपये से कम होगी और इसका मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी से होगा। 

    MG Hector

    यदि पिछले कुछ सालों में महामारी और सप्लाय चेन जैसी समस्याएं नहीं आती तो कंपनी और भी जल्द 1 लाख सेल्स का आंकड़ा छू सकती थी। 

    इस मौके पर एमजी मोटर्स इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव छाबा ने कहा कि “ कर्मचारियों, डीलर्स, सप्लायर्स और ग्राहकों पर केंद्रित एक ठोस नींव स्थापित करने के बाद हमें जो प्यार और विश्वास मिला है, उसके लिए हम इन सभी के आभारी हैं। स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशंस के माध्यम से भारतीय मोबिलिटी स्पेस में एक सकारात्मक बदलाव लाने और एक अच्छा भविष्य बनाने का हमारा समर्पण हर दिन मजबूत होता जा रहा है। इनोवेशन,एक्सपीरियंस,डायवर्सिटी और कम्यूनिटी हमारे मजबूत स्तंभ है और इनके जरिए ही हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं और हर उस स्टेकहोल्डर को खुश रखने की कोशिश करते हैं जिसने शुरू से ही हम पर भरोसा किया है। आगे भी हम कुछ इसी तरह के प्रयास करते हुए अपने आप को सफल बनाने में काम करते रहेंगे।"

    बता दें कि एमजी मोटर्स के कर्मचारियों में 37 प्रतिशत महिला कर्मचारी मौजूद हैं और दिसंबर 2023 तक कंपनी के स्टाफ में 50 प्रतिशत महिला कर्मचारी शामिल की जाएंगी। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है