• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़-बेंज एएमजी जीटी 24 नवम्बर को होगी लाॅन्च

    जर्मन लग्जरी आॅटोमेकर कंपनी मर्सिडीज़-बेंज अपनी टू-सीटर सुपरकार एएमजी-जीटी को अगले महीने 24 नवम्बर, 2015 को लाॅन्च करेगी। इस सुपरकार में 4.0-लीटर वी8 इंजन दिया जाएगा जो 503 बीएचपी पावर जनरेट करेगा। इस कार की टाॅप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा होगी जो 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में केवल 3.8 सेकेण्ड का समय लेगी। एएमजी-जीटी को अब तक की सबसे पावरफुल कार बताया जा रहा है, वहीं इस कार की कीमतों के बारें में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On अक्टूबर 28, 2015 11:28 ist
    info icon
    published onOct 28, 2015 11:24 IST
    last updated onOct 28, 2015 11:28 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes AMG GT Front

    Mercedes AMG GT interiors

    मर्सिडीज एएमजी जीटी कार को क्लासिक जीटी कार डिजायन के आधार पर बनाया गया है व इसमें शाॅर्ट सिटिंग काॅकपिट दिया गया है। इसके लाइट सैटअप व कंट्रोल स्विच्स एक सुपरकार की तरह है, वहीं इंटीरियर किसी एक एयरक्राफ्ट से कम नहीं है जो एल्यूमिनियम ट्रिम में दिए गए हैं। इसमें ड्राई संप लुब्रीकेन्ट्स सिस्टम दिया गया है जो इसके इंजन को नीचे रखने और ग्रेविटी का केन्द्र कम करने में मदद करता है।
    आपको बात दें कि मर्सिडीज़ ने इस साल कुल 15 लाॅन्च करने की घोषणा की है और एएमजी जीटी इसका 14वां और सबसे हाई-परफोरमेंस लाॅन्च कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जैसाकि हम पहले ही बता चुके हैं कि इस कार की कीमतों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है लेकिन इस सुपरकार की अनुमानित कीमत 2.5 करोड़ रूपए के करीब हो सकती है जो पोर्श 911 और जेगुआर एफ टाइप से सीधा मुकाबला करेगी।

    Mercedes AMG GT Rear

    यह भी पढ़ें :

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    मर्सिडीज एएमजी जीटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कूपे कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है