• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ड्राइविंग का मन न हो तो भी मंजिल तक पहुंचा देगी ये बीएमडब्ल्यू

    बीएमडब्ल्यू ने 5-सीरीज़ को खुद से चलने वाली यानी सेल्फ ड्राइव कार में तब्दील कर दिया है

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on जनवरी 05, 2017 16:09 ist
    info icon
    published onJan 05, 2017 16:00 IST
    last updated onJan 05, 2017 16:09 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    अभी तक सड़कों पर दौड़ती बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज का स्टीयरिंग आपने ड्राइवर के हाथों में थमे ही देखा होगा, लेकिन नई 5-सीरीज के साथ यह सब बीते जमाने की बात होने वाली है, बीएमडब्ल्यू ने इस लग्ज़री कार के साथ कुछ हटकर प्रयोग किया है, भविष्य की 5-सीरीज़ तब भी सड़कों पर दौड़ेगी और आपको मंजिल तक पहुंचा देगी, जब आपका मन ड्राइविंग करने का नहीं होगा...

    दरअसल बीएमडब्ल्यू ने इस कार को खुद से चलने वाली यानी सेल्फ ड्राइव कार में तब्दील कर दिया है। कंपनी ने इसका ‘प्रोटोटाइप’ मॉडल अमेरिका के लॉस वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (सीईएस-2017) में पेश किया है।

    बीएमडब्ल्यू के मुताबिक अगर ड्राइवर कार नहीं चलाना चाहता है तो सेल्फ ड्राइव मोड के जरिये कार सारे कंट्रोल अपने हाथ में ले लेगी और एक्सीलेरेशन (स्पीड), ब्रेक और स्टीयरिंग खुद-ब-खुद कंट्रोल होंगे। कंपनी का कहना है कि यह सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी, ऑन-बोर्ड सेंसर, मैप्स और लेन-कीपिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ी होगी। हालांकि बीएमडब्ल्यू ने इस टेक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा जानाकारी नहीं दी है। कंपनी ने प्रेस रिलीज़ में इतना ही कहा है कि कुछ निर्धारित रास्तों पर ड्राइवर चाहे तो ऑटोनॉमस मोड को सिलेक्ट कर सारे कंट्रोल कार को ही सौंप सकता है और इस दौरान कुछ और काम या आराम कर सकता है।

    ऑटोनॉमस मोड में जाते ही कार ड्राइवर को यह भी कहेगी कि वे चाहें तो इस दौरान अमेज़न प्राइम पर वीडियो भी देख सकते हैं। अगर पीछे वाला पैसेंजर भी वीडियो देख रहा है तो कार का सिस्टम खुद से केबिन की लाइटों को डिम कर देगा और सनशेड को ऑन कर देगा।

    इसमें बीएमडब्ल्यू कनेक्टेड सिस्टम लगा है, जो कार में दिए टैबलेट के जरिये पार्क हुई के चारों तरफ का नज़ारा आपको  स्मार्टफोन पर दिखाता है। इसके अलावा इस में दिए माइक्रोसॉफ्ट के वॉइस असिस्टेंट कोर्टना फीचर के जरिये आप रेस्त्रां में टेबल भी बुक करा सकते हैं।   

    पार्किंग की सुविधा के लिए इसमें ऑटोनोमस पार्किंग फीचर भी मिलेगा, इस फीचर की बदौलत कार अपने आप पार्क हो जाती है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है