• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति कारों का बढ़ सकता है वेटिंग पीरियड, जानिये इसकी वजह

    मारूति ने मेंटेनेंस कार्य की वजह से सभी प्लांट में प्रोडक्शन बंद किया है

    cardekho
    cardekho
    published on जून 27, 2018 14:57 ist
    info icon
    published onJun 27, 2018 14:57 IST
    last updated onJun 27, 2018 14:57 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Vitara Brezza

    मारूति सुज़ुकी ने मेंटेनेंस की वजह से अपने सभी प्लांट में कारों का प्रोडक्शन कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। मेंटेनेंस कार्य करीब सप्ताहभर चलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका प्रभाव मारूति की सभी कारों पर पड़ेगा।

    प्रोडक्शन बंद होने की वजह से मारूति कारों का वेटिंग पीरियड बढ़ सकता है। इस लिस्ट में स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, वैगन-आर, ऑल्टो और विटारा ब्रेज़ा समेत कंपनी की सभी कारें शामिल हैं। चर्चाएं हैं कि मारूति कारों का वेटिंग पीरियड एक सप्ताह तक बढ़ सकता है।

    मारूति सुज़ुकी एक साल में दो बार प्लांटों का मेंटेनेंस करती है, इस दौरान कारों का प्रोडक्शन बंद रहता है। मारूति के गुरूग्राम और मानेसर प्लांट में एक साल में 15 लाख कारें तैयार होती है। वहीं गुजरात स्थित हांसलपुर प्लांट की कैपेसिटी एक साल में 2.5 लाख कारें तैयार करने की है। इसका मतलब ये है कि मारूति के तीनों प्लांट में एक दिन में करीब 4794 कारें बनती हैं।

    यहां देखिए मारूति की वे कारें जिन पर इस समय सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड मिल रहा है...

      दिल्ली मुंबई
    स्विफ्ट एक महीना दो महीना
    डिजायर एक महीना एक महीना
    विटारा ब्रेज़ा एक महीना दो महीना
    सेलेरियो ... एक महीना
    अर्टिगा ... एक महीना
    सेलेरियो एक्स ... एक महीना
    बलेनो एक महीना एक महीना
    एस-क्रॉस 20 दिन 15 दिन
    सियाज़ एक महीना 45 दिन
    इग्निस एक महीना 45 दिन
    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है