• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजु़की ने बेची 50,000 आॅटो गियर शिफ्ट कारें

    देश की जानी-मानी और सबसे बड़ी पेसेन्जर कार निर्माता कंपनी मारूति सुजु़की ने पिछले केवल 1.5 साल में 50,000 आॅटो गियर शिफ्ट कारें बेंची है। इन सभी कारों में आॅटो गियर शिफ्ट टेकनोलाॅजी (AGS) का इस्तेमाल किया गया था। यह टेकनोलाॅजी सबसे पहले मारूति की हैचबैक कार सिलेरियो और उसके बाद अल्टो के-10 में इस्तेमाल की गई थी। अब कंपनी का अगला लक्ष्य साल 2020 के अंत तक इसी टेकनोलाॅजी वाली 2 मिलियन कार बेचना है।

    cardekho
    cardekho
    modified on सितंबर 25, 2015 12:21 ist
    info icon
    published onSep 25, 2015 12:11 IST
    last updated onSep 25, 2015 12:21 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    कंपनी ने दावा किया है कि उनकी एजीएस टेकनोलाॅजी की बदौलत ही उनकी कार सेल्स आंकड़ों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उनकी यह एडवांस टेकनोलाॅजी भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्राइवर को न केवल टेंशन-फ्री रखती है, बल्कि बेहतर माइलेज भी देने में सक्षम है।

    ‘आॅटो गियर शिफ्ट टेकनोलाॅजी की क्षमता और बेहतर परफोर्मेंस ने माइलेज से बिना कोई समझौता किए भारी ट्रेफिक में भी ड्राइविंग को आसान बनाने का काम किया है जिससे देशभर में इस टेकनोलाॅजी वाली कारें काफी पसंद की जा रही हैं।’ कुछ इस तरह का कहना है मारूति सुजु़की इण्डिया के मार्केटिंग और सेल्स डिवीज़न के कार्यकारी निदेशक आर.एस. कल्सी का। साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी भविष्य में और भी बेहतर टेकनोलाॅजी लाने पर लगातार काम कर रही है।

    वहीं दूसरी ओर, एएमटी टेकनोलाॅजी के आने के बाद एजीएस वाले वेरिएंट की सेल्स आंकड़ों में 25 प्रतिशत हिस्सा सिलेरियो और अल्टो के-10 का ही है। वर्तमान में इण्डियन कार मार्केट में एएमटी की बढ़ती मांग के कारण ही महिन्द्रा और टाटा ने भी अपनी कारों क्रमश: टीयूवी 300 व ज़ेस्ट में आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स का इस्तेमाल किया था।

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की अल्टो के-10

     

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है