• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति ने शुरू की अपनी प्रिमियम डीलरशिप ‘नेक्सा’

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कम्पनी मारूति सुजुकी ने आज अपनी प्रीमियम डीलरशिप ‘नेक्सा’ को लाॅन्च कर दिया है। इस डीलरशिप के माध्यम से कम्पनी अपनी अपकमिंग क्रोसोवर ‘S क्राॅस’ की बिक्री करेगी, जिसके अगस्त के पहले सप्ताह में लाॅन्च होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    अक्षित
    अक्षित
    published on जुलाई 23, 2015 19:40 ist
    info icon
    published onJul 23, 2015 19:40 IST
    last updated onJul 23, 2015 19:40 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    इस मौके पर मारूति सुजुकी इण्डिया लि. के चीफ एग्जीक्यूटिव केनिची आयुकाव ने बताया कि ‘इण्डियन मार्केट व सोसायटी में बढ़ते परिवर्तन को देखते हुए इस सेगमेंट को शुरू किया गया है और हमें उम्मीद है कि नेक्सा डीलरशिप से कम्पनी ग्राहकों को और भी बेहतर सेवा प्रदान करेगी। आज की आधुनिकता को देखते हुए नेक्सा एक नई पहल कही जा सकती है।’

    आगे जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ‘S क्राॅस के लाॅन्च होने तक हम देश में नेक्सा की 35 से 40 डीलरशिप शुरू कर चुके होंगे और हमारा उदेश्य अगले 6 से 8 महीने में इस आंकडे को 100 डीलरशिप तक पहुंचाने का है। इसके लिए हमने 1000 कर्मचारियों की भर्ती की है तथा 1500 और कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। साथ ही, ग्राहकों के लिए एक रिवाॅर्ड प्रोग्राम भी शुरू किया जा रहा है, जिसे ‘माई नेक्सा’ के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए कम्पनी ने लाइफस्टाइल ब्रांड से गठबंधन किया है, जो क्रेडिट कार्ड पर रिवाॅर्ड देंगे।’

    आपको बता दे कि देश के पेसेन्जर कार मार्केट के करीब 45 प्रतिषत हिस्से पर मारूति का कब्जा है और अभी कम्पनी का पूरा ध्यान 2020 तक प्रत्येक साल करीब 2 मिलियन बिक्री आंकड़े को छूना है। मारूति ने हालही में मार्च में सम्पन्न हुए फाइनेंशल इयर-2014 में 1.17 मिलियन कारों की बिक्री की है और आगे होने वाली बिक्री के इस लक्ष्य को हासिल करने में कंपनी की ‘नेक्सा’ अहम भूमिका निभा सकती है।

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है