2018 से सड़कों पर उतरनी शुरू होगी मारूति सेलेरियो एक्स
सेलेरियो एक्स को अपने नजदीकी डीलरशिप से बुक करवा सकते हैं
- Write a कमेंट

मारूति सेलेरियो एक्स के इंतजार में बैठे फैंस के लिए खुशखबरी है। जानकारी मिली है कि कंपनी इस कार की डिलीवरी जनवरी 2018 के मध्य तक शुरू करेगी। सेलेरियो एक्स को भारतीय कार बाजार में एक दिसंबर को लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 4.57 लाख रूपए से शुरू होती है जो 5.43 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। अगर आप भी सेलेरियो एक्स को खरीदना चाहते हैं तो इसे अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक करवा सकते हैं।

सेलेरियो एक्स क्रॉसओवर हैचबैक है, इसे रेग्यूलर सेलेरियो पर तैयार किया गया है। कीमत के मोर्चे पर यह मौजूदा मॉडल से करीब 8,000 रूपए महंगी है। सेलेरियो एक्स में रूफ रेल्स, साइड में बॉडी क्लेडिंग, आगे और पीछे वाले बंपर पर ब्लैक फिनिशिंग दी गई है। सेलेरियो एक्स के इंजन, गियरबॉक्स और ग्राउंड क्लीयरेंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यहां देखिए सेलेरियो एक्स के वेरिएंट और कीमत...
- वीएक्सआई मैनुअल: 4,57,226 रूपए
- वीएक्सआई एएमटी: 5,00,226 रूपए
- वीएक्सआई (ओ) मैनुअल: 4,72,279 रूपए
- वीएक्सआई (ओ) एएमटी: 5,15,279 रूपए
- जेडएक्सआई मैनुअल: 4,82,234 रूपए
- जेडएक्सआई एएमटी: 5,25,234 रूपए
- जेडएक्सआई (ओ) मैनुअल: 5,30,645 रूपए
- जेडएक्सआई (ओ) एएमटी: 5,42,645 रूपए
यह भी पढें : मारूति सेलेरियो से कितनी अलग है सेलेरियो एक्स, जानिये यहां...














