• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति बलेनो आरएस की अहम जानकारियां हुईं लीक

    बलेनो आरएस में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आएगा, इसकी पावर होगी

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जनवरी 27, 2017 17:53 ist
    info icon
    published onJan 27, 2017 17:50 IST
    last updated onJan 27, 2017 17:53 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी जल्द ही बलेनो हैचबैक का पावरफुल अवतार बलेनो आरएस लाने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस कार की अहम जानकारियां लीक हो गई हैं।

    उम्मीद के मुताबिक बलेनो आरएस में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही दिया गया है, लेकिन इसमें पावर उम्मीदों से थोड़ी कम ही मिलेगी। लीक हुई जानकारी के अनुसार बलेनो आरएस में 100 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क मिलेगा। पहले इसमें 110 पीएस की पावर मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। हो सकता है कंपनी ने ये कदम माइलेज को देखते हुए उठाया हो।

    बात करें मौजूदा बलेनो (पेट्रोल) की तो इसमें 84 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क मिलता है। बलेनो आरएस फिलहाल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में ही आएगी। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा बाद में दी जाएगी।

    बलेनो आरएस केवल टॉप वेरिएंट अल्फा में ही मिलेगी, इसे रेग्युलर मॉडल से अलग बनाने के लिए कुछ स्पोर्टी ट्रीटमेंट भी दिया जाएगा। बाकी फीचर मौजूदा बलेनो जैसे ही होंगे।

    लॉन्च के बाद इसका मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई और अबार्थ पुंटो से होगा। इन दोनों की पावर क्रमशः 105 पीएस और 147 पीएस है। पोलो जीटीआई की कीमत करीब 9 लाख रूपए है, जबकि पुंटो की कीमत 10 लाख रूपए है। संभावना है कि बलेनो आरएस की कीमत करीब 8 से 8.5 लाख रूपए होगी।

    उम्मीद है कि बलेनो आरएस को भी मौजूदा बलेनो और विटारा ब्रेज़ा की तरह अच्छी सफलता मिलेगी। मारूति का इस साल का पहला लॉन्च इग्निस क्रॉसओवर थी, जबकि दूसरा लॉन्च बलेनो आरएस का हो सकता है। वैसे कंपनी की योजना इस साल नई स्विफ्ट हैचबैक लाने की भी है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    8 कमेंट्स
    1
    S
    sanjay
    Feb 18, 2017, 10:18:46 AM

    Whats the difference between Baleno Zeta AMT and Baleno RS?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      k
      k p james
      Feb 17, 2017, 5:20:58 PM

      SO MANY VARIETY ALSO GOOD SELECTION

        जवाब
        Write a Reply
        1
        R
        rakesh
        Feb 2, 2017, 12:35:02 PM

        What about ABS ?

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है