• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले जानिये मारूति बलेनो आरएस के दाम !

    फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई और फिएट अबार्थ पुंटो से सस्ती होगी बलेनो आरएस

    जगदेव
    जगदेव
    Published On मार्च 01, 2017 19:13 ist
    info icon
    published onMar 01, 2017 19:13 IST
    last updated onMar 01, 2017 19:13 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी, बलेनो आरएस के साथ 3 मार्च को हॉट हैचबैक सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। बलेनो आरएस, मारूति बलेनो का ही पावरफुल अवतार है, इसे मारूति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा। बलेनो आरएस केवल टॉप वेरिएंट अल्फा में ही मिलेगी।

    आधिकारिक तौर पर तो बलेनो आरएस की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हमारे ऑटो एक्सपर्ट्स ने फीचर और इंजन के आधार पर बलेनो आरएस की संभावित कीमत का अनुमान लगाया है, तो आइए जानते हैं कितने हो सकते हैं बलेनो आरएस के दाम...

    बलेनो आरएस में 1.0 लीटर का बूस्टरजे़ट पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 102 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क देगा। स्टैंडर्ड बलेनो की तुलना में इस में 18 पीएस की ज्यादा पावर और 35 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। स्टैंडर्ड बलेनो में 1.2 लीटर का 4-सिलेन्डर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 84 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता है। स्टैंडर्ड बलेनो में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है, जबकि बलेनो आरएस में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा।

    बलेनो आरएस के पिछले पहियों में डिस्क ब्रेक्स मिलेंगे, जबकि स्टैंडर्ड बलेनो में यह सुविधा नहीं दी गई है। बलेनो आरएस के डिजायन में कुछ नए बदलाव भी हुए हैं जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं। इसके अगले और पिछले बम्पर में बदलाव हुए हैं, इसकी आगे वाली ग्रिल भी नई है। आरएस वर्जन में ब्लैक अलॉय व्हील दिए गए हैं, लेकिन इनकी साइज स्टैंडर्ड मॉडल के व्हील जितनी ही है। इसके सस्पेंशन सेटअप में कोई बदलाव नहीं होगा।

    बलेनो आरएस का मुकाबला फॉक्सवेगन पोलो जीटी टीएसआई और फिएट अबार्थ पुंटो से होगा। पोलो जीटी टीएसआई में डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, इसकी कीमत 9.11 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, अबार्थ पुंटो की कीमत 10.31 लाख रूपए है, अबार्थ पुंटो को 100 की रफ्तार पाने में 8.8 सेकंड का समय लगता है।

    बलेनो आरएस में पोलो जीटी टीएसआई की तरह ना तो ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और ना ही यह अबार्थ पुंटो जितनी पावरफुल है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि बलेनो आरएस को मुकाबले में बेहतर बनाने के लिए इसे बाकी कारों से कम कीमत पर उतारा जाएगा।

    स्टैंडर्ड बलेनो के अल्फा वेरिएंट (पेट्रोल) की कीमत 7.30 लाख रूपए है, संभावना है कि बलेनो आरएस अल्फा की कीमत 8.30 लाख रूपए से 8.40 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है।

    यह भी पढें : मुकाबला: बलेनो आरएस Vs पोलो जीटी टीएसआई Vs अबार्थ पुंटो Vs फीगो

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है