• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति वैगन-आर में जुड़ा नया वेरिएंट ‘वीएक्सआई-प्लस’, कीमत 4.69 लाख रूपए से शुरू

    यह वैगन-आर का टॉप वेरिएंट होगा, इस में कई चीज़ें स्टिंग-रे मॉडल से ली गई हैं

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 27, 2017 20:07 ist
    info icon
    published onJan 27, 2017 20:07 IST
    last updated onJan 27, 2017 20:07 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने वैगन-आर का एक नया वेरिएंट वीएक्सआई-प्लस लॉन्च किया है, इसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह वैगन-आर का टॉप वेरिएंट होगा। इस में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

    कंपनी के मुताबिक वैगन-आर वीएक्सआई-प्लस को ग्राहकों की मांग के हिसाब से तैयार किया गया है। यह पहले से ज्यादा स्टाइलिश, कंफर्ट और एडवांस सेफ्टी फीचर से लैस है।

    क्या खासियतें समाई है इसमें, जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    एक्सटीरियर

    • आगे और पीछे की तरफ कुछ बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ ड्यूल बैरल हैडलैंप्स के साथ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, ग्रिल और बम्पर में बदलाव हुआ है, जबकि पीछे की तरफ बदलाव किए नए क्लीयर लैंस टेललैंप्स दिए गए हैं। ये फीचर वैगन-आर पर ही बनी स्टिंग-रे से लिए गए हैं।
    • इसमें भी 14 इंच के गनमैटल अलॉय व्हील दिए गए हैं, यह स्टिंग-रे जैसे ही हैं।
    • इसमें नया कलर मिडनाइट ब्लू जोड़ा गया है

    केबिन

    • वैगन-आर वीएक्सआई-प्लस का केबिन ड्यूल-टोन ले-आउट में है, लेकिन इसमें स्टिंग-रे की तरह पियानो ब्लैक फिनिशिंग भी दी गई है।

    सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी का विकल्प रखा गया है। इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस में पहले की तरह 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, यह 68 पीएस की पावर और 90 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

    वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट ट्रांसमिशन कीमत
    वैगन-आर वीएक्सआई+ मैनुअल 4,69,840 रूपए
    वैगन-आर वीएक्सआई+ (ओ) मैनुअल 4,89,072 रूपए
    वैगन-आर वीएक्सआई+ एजीएस ऑटोमैटिक 5,17,253 रूपए
    वैगन-आर वीएक्सआई+ एजीएस(ओ) ऑटोमैटिक 5,36,486 रूपए
    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Wagon R 2013-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    10 कमेंट्स
    1
    v
    vijayababu
    Jan 30, 2017, 6:35:25 PM

    price ????? ags optional

      जवाब
      Write a Reply
      1
      s
      suresh kulkarni
      Jan 30, 2017, 12:42:26 PM

      super car

        जवाब
        Write a Reply
        1
        P
        paul kasmir
        Jan 30, 2017, 10:01:44 AM

        TEST DRIVE

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है