• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने मारुति सुजुकी की कारों पर मिल रहे हैं 1 लाख रूपये तक के ऑफर्स

    मंदी की मार झेल रही मारुति सुजुकी अपनी सेल्स बढ़ाने के लिए इस महीने अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही हैं  

    निखिल
    निखिल
    modified on सितंबर 09, 2019 15:18 ist
    info icon
    published onSep 09, 2019 10:17 IST
    last updated onSep 09, 2019 15:18 IST
    229 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति कार खरीदने का यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि इस सितम्बर महीने मारुति सुजुकी अपनी कारों पर 1 लाख रुपये तक के ऑफर्स दे रही हैं। इन ऑफर्स में एक्सचेंज बोनस, कस्टमर डिस्काउंट (कैश डिस्काउंट) और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। साथ ही कुछ मॉडल्स पर अतिरिक्त वारंटी भी दी जा रही है। आईये एक नज़र डालें इस सभी ऑफर्स पर:-

    ध्यान दें:- यहां बताएं गए सभी ऑफर्स 30 सितम्बर 2019 तक ही मान्य है।  

    ऑल्टो और ऑल्टो के10

    मारुति सुजुकी के इन एंट्री-लेवल मॉडल्स पर 40,000 रुपये का कंस्यूमर डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त दोनों कारों पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। कुल मिलाकर ऑल्टो और ऑल्टो के10 पर डिस्काउंट की राशि 65,000 रुपये होती है।    

    स्विफ्ट (पेट्रोल) 

    मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक, स्विफ्ट के पेट्रोल वेरिएंट पर कुल 50,000 रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं। इस राशि में 25,000 रुपये का कंस्यूमर डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

    स्विफ्ट (डीजल)

    स्विफ्ट के डीजल वेरिएंट पर 30,000 रुपये का कंस्यूमर डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा स्विफ्ट पर 5-साल की वारंटी भी दी जा रही है। इन सभी डिस्काउंट की कुल कीमत 77,700 रुपये होती है। 

    विटारा ब्रेज़ा

    मारुति के बेड़े में इस महीने विटारा ब्रेज़ा पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट (1,01,200 रुपये) मिल रहा है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की लीडर मानी जाने वाली ब्रेज़ा पर 50,000 रुपये का कंस्यूमर डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 5-साल का वारंटी पैकेज मिल रहा है।    

    डिजायर (पेट्रोल)

    मारुति की इस पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट सेडान पर सितम्बर 2019 में 30,000 रुपये का कंस्यूमर डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा हैं। 

    डिजायर (डीजल)

    डिजायर के डीजल वेरिएंट पर इसके पेट्रोल वेरिएंट से 29,100 रुपये के ज्यादा फायदे मिल रहे हैं। इनमें 35,000 का कंस्यूमर डिस्काउंट , 20,000 का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और दो साल की अतिरिक्त वारंटी (कुल 5 साल की वारंटी) शामिल हैं। कुल मिलाकर डिजायर के डीजल वेरिएंट पर 84,100 रुपये के आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं। 

    सेलेरियो (पेट्रोल)

    मारुति सुजुकी इस महीने सेलेरियो के केवल पेट्रोल मॉडल्स पर ही डिस्काउंट की पेशकश कर रही है जिनमें 40,000 रुपये का कंस्यूमर डिस्काउंट, 20,000 का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल हैं।    

    ईको (7 सीटर)

    स्विफ्ट की तरह मारुति ईको पर भी 25,000 रुपये का कंस्यूमर डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।   

    ईको (5 सीटर)

    मारुति ईको के 5-सीटर वर्ज़न पर इसके 7-सीटर वर्ज़न के बराबर ही एक्सचेंज और कॉर्पोरेट बोनस उपलब्ध है। हालांकि, इसपर कंस्यूमर डिस्काउंट केवल 15,000 रुपये का ही उपलब्ध है।      

    साथ ही पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    surya prakash rao kavirat
    Sep 7, 2019, 12:43:28 PM

    WHAT ABOUT CNG VERSION DISCOUNT

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा 2016-2020

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है