• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने लॉन्च किया नया कस्टमर कन्वीनिएंस पैकेज, आफ्टर सेल्स सर्विस होगी ज्यादा बेहतर

    मारुति सुजुकी अपने कस्टमर्स के लिए नया कस्टमर कन्वीनिएंस पैकेज लेकर आई है। इसके तहत कस्टमर के व्हीकल्स का लॉक अटकने या फिर इंजन में पानी जाने जैसी चीजों को कवर किया जाएगा। इस सर्विस का फायदा कस्टमर्स मारुति डीलरशिप पर जाकर या फिर कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिये उठा सकते है। इस पहल का एकमात्र उद्देश्य ग्राहकों के साथ कंपनी की आफ्टर सेल्स सर्विस को और बेहतर करना है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on मार्च 16, 2022 14:52 ist
    info icon
    published onMar 16, 2022 14:52 IST
    last updated onMar 16, 2022 14:52 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    मारुति सुजुकी अपने कस्टमर्स के लिए नया कस्टमर कन्वीनिएंस पैकेज लेकर आई है। इसके तहत कस्टमर के व्हीकल्स का लॉक अटकने या फिर इंजन में पानी जाने जैसी चीजों को कवर किया जाएगा। इस सर्विस का फायदा कस्टमर्स मारुति डीलरशिप पर जाकर या फिर कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिये उठा सकते है। इस पहल का एकमात्र उद्देश्य ग्राहकों के साथ कंपनी की आफ्टर सेल्स सर्विस को और बेहतर करना है।

    कस्टमर कन्वीनिएंस पैकेज को लेकर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्ज़िक्युटिव डायरेक्टर पार्थो बनर्जी ने कहा कि "हमारा निरंतर प्रयास है कि हम अपने कस्मटर्स को एक परेशानी मुक्त और आनंदमय कार ओनरशिप एक्सपीरिएंस दें। कस्टमर रिसर्च में हमनें पाया है कि कस्टमर्स अपनी कारों के मामले में काफी रिस्क ले रहे हैं और अपने व्हीकल को लेकर किसी भी घटना के लिए तैयार रहने में विश्वास रखते हैं। साथ ही वे अपनी कारों का मेंटेनेंस भी कार कंपनियों से कराना ज्यादा सही समझते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हम अपने नए प्रोडक्ट की पेशकश कर रहे हैं जिसे कस्टमर कन्वीनिएंस पैकेज नाम दिया गया है। कस्टमर कन्वीनिएंस पैकेज (सीसीपी) में लॉक अटक जाने या इंजन जाम हो जाने जैसी चीज़ों का भी कवर मिल सकेगा। कस्टमर्स  इनमें से किसी भी पैकेज को साइन अप कर सकते हैं और वह इस पैकेज का फायदा देशभर में किसी भी मारुति सुजुकी की ऑथोराइज़्ड वर्कशॉप से प्राप्त कर सकते हैं।"

    मारुति सुजुकी ने अपने कस्टमर्स को हमेशा से पहली प्राथमिकता दी है, यही वजह है कि कंपनी का प्रयास हमेशा से सभी कस्टमर्स को अच्छी सेवाएं देकर खुश करना रहा है। कंपनी 2100 से ज्यादा शहरों में 4,200 से अधिक सर्विस टचपॉइंट स्थापित कर चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में मारुति सुजुकी ने सक्रिय रूप से कई नए सर्विस सोल्यूशंस भी पेश किए हैं। इनमें 'क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) शामिल है जो व्हीकल खराब जाने पर ग्राहकों को इमरजेंसी सपोर्ट प्रदान करता है। कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए इनोवेटिव सर्विस ऑन-व्हील प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध करा रही है जहां वह अपने ग्राहकों को घर बैठे ही सर्विस दे रही है। इसके अलावा वाहन के खराब होने के कारण होने वाले तनाव को कम करने के लिए मारुति सुजुकी कस्टमर्स को मारुति सुजुकी रिवार्ड्स एप्लिकेशन के जरिये 24x7 रोड असिस्टेंस सर्विस भी दे रही है। हाल ही में कंपनी ने "एस-असिस्ट" के जरिये 24x7 वर्चुअल असिस्टेंस भी शुरू की जहां कस्मटर्स स्कैन/क्लिक/चैट करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : मारुति ने एक मिलियन सीएनजी कारें बेचने का आंकड़ा किया पार

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है