• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ने लॉन्च की 24x7 वर्चुअल कार असिस्टेंट सर्विस

    मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से एस-असिस्ट वर्चुअल कार असिस्टेंट सर्विस शुरू की है। ग्राहक इस सर्विस को मारुति सुजुकी रिवार्ड एप के जरिये एक्सेस कर सकते हैं। एप पर यह सर्विस 24/7 मिलेगी। यहां ग्राहक सीधे अपनी रजिस्टर कार को सिलेक्ट कर अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 30, 2021 16:54 ist
    info icon
    published onSep 30, 2021 16:54 IST
    last updated onSep 30, 2021 16:54 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Launches 24x7 Virtual Car Assistant For Solving Queries About Their Cars

    मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से एस-असिस्ट वर्चुअल कार असिस्टेंट सर्विस शुरू की है। ग्राहक इस सर्विस को मारुति सुजुकी रिवार्ड एप के जरिये एक्सेस कर सकते हैं। एप पर यह सर्विस 24/7 मिलेगी। यहां ग्राहक सीधे अपनी रजिस्टर कार को सिलेक्ट कर अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं।

    Maruti Launches 24x7 Virtual Car Assistant For Solving Queries About Their Cars

    इस एप से यूजर किसी स्पेसिफिक पार्ट की पिक्चर भी ले सकते हैं जिससे वे उस पार्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। उदाहरण के तौर पर अगर आपने कार के हेडलाइट की फोटो क्लिक करी है तो एप पर आपको उस कार के हेडलाइट की जानकारी, उसके ट्रबलशूटिंग टिप्स और उससे जुड़ी अन्य जानकारी मिलेगी। यहां पर चेट का ऑप्शन भी दिया गया है जहां पर यूजर अपने सवाल टायप कर सकता है और इसके बाद इससे जुड़ी इंफॉर्मेशन आपके सामने आ जाएगी।

    वीडियो ट्यूटोरियल के जरिये भी कार से जुड़ी इंफोर्मेशन ली जा सकती है। छोटे-मोटे इश्यू के लिए एप्प में उससे जुड़ी जानकारी मिल जाएगी। कार में कोई बड़ी समस्या या कॉम्पलेक्स इश्यू होने पर एप आपको नजदीकी सर्विस लोकेशन से कनेक्ट कर सकता है।

    मारुति यह सर्विस अपने सभी नेक्सा मॉडल के साथ जीरो कॉस्ट पर दे रही है। उम्मीद है कि कंपनी भविष्य में यह सर्विस एरीना मॉडल पर भी दे सकती है।

    यह भी देखें: मारुति सियाज ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है