• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति इग्निस डीज़ल का प्रोडक्शन हुआ बंद

    इग्निस डी़ज़ल के स्टॉक को निपटाने के लिए दिल्ली के डीलर इस पर 70 हजार रूपए तक की छूट दे रहे हैं

    दिनेश
    दिनेश
    published on जून 14, 2018 13:33 ist
    info icon
    published onJun 14, 2018 13:33 IST
    last updated onJun 14, 2018 13:33 IST
    59 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Ignis

    मारूति इग्निस इन दिनों बिक्री के मामले में पिछड़ती जा रही है। खासतौर पर इग्निस के डीज़ल वर्जन की मांग में सबसे ज्यादा कमी देखने को मिली है। मारूति डीलरों का कहना है कि कम मांग के चलते कंपनी ने इग्निस के डीज़ल वर्जन का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

    Maruti Ignis

    मारूति के दिल्ली स्थित डीलरों का कहना है कि वे इग्निस पर 70 हजार रूपए तक की छूट रदे रही हैं। इग्निस के डीज़ल मैनुअल वेरिएंट पर 35 हजार रूपए और एएमटी वर्जन पर 40 हजार रूपए तक नगद छूट दी जा रही है। इसके अलावा 25 हजार रूपए एक्सचेंज बोनस और 3100 रूपए कॉरपोरेट बोनस भी दिया जा रहा है। डीलरों का कहना है कि इग्निस डीज़ल की बिक्री बढ़ाने के लिए ज्यादा छूट दी जा रही है।

    Maruti Ignis

    मारूति इग्निस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। इसकी कीमत 4.66 लाख रूपए से 8.12 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    Maruti Ignis

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है