• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति ने पेश की सियाज जेडएक्सआई प्लस ऑटोमैटिक, जानिये नए फीचर्स और कीमत

    मारूति ने अपनी प्रीमियम सेडान सियाज का जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट पेश कर दिया है। इस वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियर बॉक्स के साथ कुछ नए फीचर्स की पेशकश की गई है। इस वेरिएंट में 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इससे पहले सियाज  के केवल वीएक्सआई प्लस और जेडएक्सआई वेरिएंट में ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया था। इस वेरिएंट में ग्राहकों को लैदर कवर वाला स्टीयरिंग व्हील और टचस्क्रीन स्मार्टप्ले सिस्टम भी मिलेगा। सियाज वीएक्सआई प्लस ऑटोमैटिक की कीमत 10.19 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

    नबील
    नबील
    published on फरवरी 26, 2016 14:04 ist
    info icon
    published onFeb 26, 2016 14:04 IST
    last updated onFeb 26, 2016 14:04 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    हालांकि सियाज के आरएस वेरिएंट में अभी भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है। लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि आरएस वेरिएंट को कॉस्मेटिक फीचर्स की वजह से बढ़त हासिल है। इस सेगमेंट में सियाज के अलावा  हुंडई वरना, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वेंटो और स्कोडा रैपिड में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है।

    जेडडीआई प्लस में जेडडीआई वेरिएंट के अलावा भी कुछ अन्य फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें कुछ कॉस्मेटिक अपडेट हैं और कुछ फंक्शन नए हैं। इनमें स्मार्टप्ले इंफोटेन्मेंट सिस्टम, लैदर कवर वाला स्टीयरिंग व्हील, नेविगेशन सिस्टम, वॉयस कमांड फीचर, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, इंटेलिजेंट-की, लैदर सीट अपहोल्स्ट्री, की-लैस एंट्री और क्रोम फिनिश डोर हैंडल्स शामिल हैं।

    दूसरी ओर, आरएस वेरिएंट में फ्रंट और रियर अंडर स्पॉइलर, साइड अंडर स्पॉइलर, ट्रंक लिड स्पॉइलर के साथ हाई माउंट स्टॉप लैंप, प्रीमियम ब्लैक इंटीरियर और इंस्ट्रूमेंट पैनल पर ग्रे क्रोम फिनिश टच जैसे फीचर्स मौजूद हैं।

    सियाज के ऑटोमैटिक वेरिएंट में 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 91.1बीएचपी की ताकत के साथ 130एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसका एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज 19.12 किलोमीटर प्रति लीटर का है।

    सेफ्टी फीचर्स में एबीएस, ड्राइवर-पैसेंजर एयरबैग, सीट बेल्ट प्री टेंशनर के साथ फोर्स लिमिटर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर बज़र (ड्राइवर सीट) मौजूद है। इनके अलावा फ्रंट फॉग लैंप्स रियर डिफॉगर, ऑटो डे-नाइट आईआरवीएम, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, सिक्योरिटी अलार्म और इंजन इमोबिलाइजर जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

    यह भी पढ़ें :मारूति की डीज़ल कारों पर मिल रहा है 65 हजार रूपए तक का डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है