• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बलेनो को मिल सकता है 90 बीएचपी पावर देने वाला डीज़ल इंजन

    मारूति सुजुकी की नई प्रीमियम हैचबैक बलेनो के डीज़ल वर्जन को जल्दी ही एक नया इंजन मिल सकता है, जो इसे 90 बीएचपी की ताकत देगा। बलेनो के डीज़ल इंजन को थोड़ा कम ताकतवर बताया जा रहा था। लिहाजा इन बातों को गंभीरता से लेते हुए मारूति सुजुकी ने इस ओर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। वजह साफ है, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मुकाबला कड़ा है लिहाजा कोई भी इसमें पिछड़ना नहीं चाहेगा। यहां स्टाइल के साथ पावर का मेल होना बेहद जरूरी है। ऑटोकार इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक मारूति नया डीज़ल इंज़न लाने वाली है, जिसे प्रीमियम सेडान सियाज़, नई एर्टिगा और बलेनो हैचबैक में दिया जा सकता है।

    मनीष
    मनीष
    Published On दिसंबर 03, 2015 14:23 ist
    info icon
    published onDec 03, 2015 14:23 IST
    last updated onDec 03, 2015 14:23 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    यह इंजन डीडीआईएस-200 इंजन होगा जो 90 बीएचपी की पावर देगा। यह वेरिएबल जियोमेट्री टर्बो (वीजीटी) टेक्नोलॉजी पर बना होगा। जो मौजूदा इंजन के मुकाबले 15 बीएचपी ज्यादा ताकत और 10 एनएम ज्यादा टॉर्क देगा। फिलहाल बलेनो डीज़ल में डीडीआईएस-190 इंजन दिया गया है। हालांकि यह अपग्रेड इंजन भी पहले ही तरह ही पांच स्पीड मैनुअल गियर ट्रांसमिशन के साथ ही आएगा। एक चीज और है जिसकी संभावना जताई जा रही है। ये है मारूति की एसएचवीएस माइल्ड हाईब्रिड टेक्नोलॉजी। अटकलें हैं कि इसका इस्तेमाल भी बलेनो में किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं कहा है।

    यह भी पढ़ें

    मारूति सुजुकी बलेनो

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है