• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजु़की ने नेक्सा वेबसाइट पर दिखाई बलेनो

    मारूति सुजु़की की नई हैचबैक कार का देश के आॅटो मार्केट में काफी क्रेज है, जिसका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच मारूति ने अपनी नई डीलरशिप नेक्सा की आॅफिशियल वेबसाइट पर बलेनो को दिखाया है। बलेनो एक सब-4 मीटर मिड साइड हैचबैक है जिसे 26 अक्टूबर को लाॅन्च किया जाएगा, साथ ही इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आपको याद दिला दें कि कंपनी ने बलेनो को पिछले महिने आयोजित हुए फ्रैंकफर्ट इंटरनेशनल आॅटो मोटर शो में भी प्रदर्शित किया था।

    नबील
    नबील
    Published On अक्टूबर 09, 2015 18:01 ist
    info icon
    published onOct 09, 2015 18:01 IST
    last updated onOct 09, 2015 18:01 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की बलेनो की एडवांस बुकिंग शुरू

    बलेनो हैचबैक का निर्माण मारूति के नए प्लेटफाॅर्म के आधार पर किया गया है। इसी नए प्लेटफार्म पर मारूति के आगे आने वाली कारों का भी निर्माण होगा। दूसरी ओर, बलेनो में हाईब्रिड तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा जो हैचबैक सेग्मेंट में पहली बार है।

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की बैलेनो उर्फ YRA 26 अक्टूबर को होगी लाॅन्च

    बलेनो को पेट्रोल व डीज़ल दोनों वेरिएंट में उतारा जाएगा। इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.2-लीटर वीटीवीटी इंजन और 1.3-लीटर एसएचवीएस में डीज़ल इंजन दिया जा सकता है जो हालही में लाॅन्च हुई हाईब्रिड वर्जन सियाज में भी इस्तेमाल किया जा चुका है। इसके दोनों इंजन माॅडल में 5.स्पीड मेनुअल और पेट्रोल इंजन में सीवीटी आॅटोमेटिक गियर बाॅक्स का आॅप्शन भी दिया जा सकता है।

    अधिक पढ़ें : मारूति सुजु़की अर्टिगा का फेसलिफ्ट वर्जन कल होगा लाॅन्च

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है