• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति बलेनो की एक्सेसरीज दिखाई

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कम्पनी मारूति ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो की नई एक्सेसरीज जारी कर दी है। इस एक्सेसरीज को नेक्सा वेबसाइट पर दिखाया गया है। आपको बता दें कि मारूति ने हालही में प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो को लाॅन्च किया है, जिसकी कीमत 4.99 लाख रूपए से 8.11 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) रखी गई है। इस कार में काफी सारी एक्सेसरीज आॅप्शनल दी गई है, जिसे ग्राहक अपनी आवश्यकतानुसार लगवा सकता है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On नवंबर 03, 2015 15:28 ist
    info icon
    published onNov 03, 2015 15:28 IST
    last updated onNov 03, 2015 15:28 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Baleno Roof Carriage

    एक्सटीरियर एक्सेसरीज की बात करें तो इसमें ब्लैक अलाॅय व्हील, क्रोम फिनिश ओरवीएम, फ्रंट स्पोइलर, साइड स्पोइलर व रियर लोवर बम्पर स्पोइलर है। इसके अलावा रूफ माउंटेड लोडिंग कैरिज व साइड विंडस्क्रीन वाइजर के साथ मड फ्लेप्स दिए गए हैं।

    Maruti Baleno Body Kit

    इंटीरियर की बात करें तो यहां आॅप्शनल एक्सेसरीज के रूप में कई प्रकार के फेब्रिक सीट दिए गए हैं, जिनमें से ग्राहक अपनी पसंद का सीट कवर चुन सकता है। इसके अलावा फ्लोर मैट, ग्लवबाॅक्स इलूमिनेशन, चार्जर, नेविगेशन सिस्टम और हर्ट्ज स्पीकर व एम्पलीफायर के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार लगवा सकता है। सेफ्टी के लिए चाइल्ड सीट को दो साइज में दिया गया है, जबकि सिक्योरिटी एक्सेसरीज में गियर लाॅक शामिल है।

    यह भी पढ़ें :

    मारूति सुजु़की ने लाॅन्च की अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो, कीमत 4.99 लाख

    आखिर क्यों खरीदें मारूति सुजुकी बलेनो, जानें

    कम्पेरिज़न: मारूति सुजु़की बलेनो Vs हुंडई एलीट आई-20 Vs फाॅक्सवेगन पोलो Vs होण्डा जैज़ Vs फिएट पुन्टो ईवो

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है