• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी के मुकाबले महिंद्रा थार 5 डोर में मिल सकता है इन 7 फीचर्स का एडवांटेज,आप भी डालिए एक नजर

    हमनें ऐसी 7 चीजों की लिस्ट तैयार की है जो मारुति जिम्नी के मुकाबले महिंद्रा थार 5 डोर में आ सकती है नजर

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 08, 2024 19:01 ist
    info icon
    published onJul 08, 2024 19:01 IST
    last updated onJul 08, 2024 19:01 IST
    619 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा थार 5 डोर से जल्द पर्दा उठने जा रहा है जिसका मुकाबला मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा 5 डोर से रहेगा। हालांकि इस एसयूवी की डीटेल्स सामने आनी बाकी है मगर कई सारे स्पाय शॉट्स के जरिए ये जरूर सामने आया है कि इसमें क्या कुछ नजर आ सकता है। हमनें ऐसी 7 चीजों की लिस्ट तैयार की है जो मारुति जिम्नी के मुकाबले महिंद्रा थार 5 डोर में आ सकती है नजर:

    एडीएएस 

    Mahindra Thar 5-door cabin spied

    हाल ही में सामने आए स्पाय शॉट्स पर नजर डाले तो 5 डोर थार में इनसाइड रियरव्यू मिरर के पीछे एक कैमरा दिखाई दिया था जो कि एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के काम में लिया जा सकता है। इसमें महिंद्रा एक्सयूवी700 की तरह एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन चेंज असिस्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। बता दें कि मारुति जिम्नी में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम नहीं दिया गया है। 

    पैनोरमिक सनरूफ 

    Mahindra Thar 5-door sunroof

    वैसे तो मारुति जिम्नी काफी फीचर लोडेड कार है मगर इसमें सनरूफ का फीचर नहीं दिया गया है जो कि इंडियन कस्टमर्स को काफी पसंद आता है। हाल ही में थार 5 डोर के एक टेस्ट किए जा रहे मॉडल में पैनोर​मिक सनरूफ देखी गई थी। 

    बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम 

    Mahindra XUV400 10.25-inch infotainment system

    मारुति जिम्नी में 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस फोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। हालांकि महिंद्रा थार 5 डोर में महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी की तरह 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है जो कि वायरलेस एंड्रॉयड एवं एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। 

    फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    Mahindra XUV400 driver's display

    ना केवल थार 5 डोर में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा बल्कि इसमें फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का फीचर भी दिया जा सकता है। ये फीचर भी महिंद्रा एक्सयूवी400 से लिया जा सकता है। मारुति जिम्नी की बात करें तो इसमें मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ ट्विन पॉड एनालॉग इंस्टरुमेंट क्लस्टर का फीचर दिया गया है। 

    वायरलेस फोन चार्जिंग 

    Mahindra XUV700 wireless phone charging pad

    वायरलेस फोन चार्जर से स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए किसी तार और केबल की जरूरत नहीं पड़ती है। महिंद्रा थार 5 डोर में वायरलेस फोन चार्जिंग पैड दिया गया है जो कि एक्सयूवी700 में भी मौजूद है। 

    360 डिग्री कैमरा

    Mahindra Thar 5 door

    थार 5 डोर में 360 डिग्री कैमरा का फीचर भी दिया जा सकता है जो कि ऑफ रोड ट्रिप्स में काफी काम आता है। इसके मुकाबले में मौजूद मारुति जिम्नी में केवल रिवर्सिंग कैमरा ही दिया गया है। 

    रियर डिस्क ब्रेक्स

    5 door Mahindra Thar rear

    महिंद्रा थार 5 डोर के सेफ्टी फीचर्स में रियर डिस्क ब्रेक्स भी शामिल होंगे​ जिससे इसकी ब्रेकिंग पावर बेहतर होगी। मारुति जिम्नी में फ्रंट डिस्क ब्रेक्स ही दिए गए हैं। 

    जिम्नी के मुकाबले अपकमिंग 5 डोर थार में और कौनसे फीचर्स देखना चाहेंगे आप?कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है