• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा की जून-2015 में बिकीं 36,134 कारें

    महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लिमिटेड की पिछले महिने में हुई बिक्री के आंकड़ों में मामुली गिरावट देखने को मिली है। कम्पनी ने जून-2015 में कुल 36,134 वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल जून-2014 में यह आंकड़ा 38,466 यूनिट था। डोमेस्टिक सेल्स की बात करें तो कम्पनी ने जून-2015 में 33,282 यूनिट बेचे हैं, जो जून-2014 में हुई 36,452 यूनिट सेल्स से थोड़ी कम है। लेकिन कंपनी ने अपनी एक्सपोर्ट केटेगिरी में कंपनी ने पिछले बार के मुकाबले 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कुल 2,852 यूनिट सेल की है।

    अक्षित
    अक्षित
    published on जुलाई 03, 2015 18:07 ist
    info icon
    published onJul 03, 2015 18:07 IST
    last updated onJul 03, 2015 18:07 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    पैसेंजर, यूटिलिटी व्हीकल, कार व वैन सेग्मेंट की बात करें तो कंपनी ने कुल मिलाकर जून-2015 में 15,880 यूनिट बेचीं है जो जून-2014 में बेचीं गई 18,635 यूनिट से कम है, लेकिन पिछली साल की तुलना में कमर्शियल व्हीकल सेल्स में 45 प्रतिशत ग्रोथ देखने को मिली है।

     
    जून-15 जून-14 अंतर
    पेसेंजर व्हीकल 15880 18635 -15%
    यूटिलिटी व्हीकल 14433 16492 -12%
    कार और वैन 1447 2143 -32%
    कमर्शियल व्हीकल 12737 13273 -4%
    एलसीवी (LCV) < 3.5T 11507 12283 -6%
    एलसीवी (LCV) > 3.5T 826 711 16%
    एमएचसीवी 404 279 45%
    3W 4665 4544 3%
    कुल डोमेस्टिक सेल्स 33282 36452 -9%
    कुल एक्सपोर्ट 2852 2014 42%
    कुल सेल्स (डोमेस्टिक सेल्स और एक्सपोर्ट) 36134 38466 -6%

    इस मौके पर जानकारी देते हुए महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के अध्यक्ष व चीफ एग्जीक्यूटिव (ऑटोमोटिव) प्रवीण शाह ने बताया कि ‘अब तक यह सामान्य है लेकिन जैसे ही हम आॅटो इंडस्ट्री में नए माॅडल्स को लाॅन्च करेंगे, यह आंकड़े काफी उपर चले जाएंगे। कम्पनी ने हालही में नई XUV 500 व लोडिंग वाहन जीटो को लाॅन्च किया था, जिसे ग्राहकों का काफी अच्छा रेसपोंस मिल रहा है। हमें एचसीवी व एक्सपोर्ट सेगमेंट में बढ़ोतरी पर काफी खुशी महसूस हो रही है।’

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है