• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एक अप्रैल से महंगी होंगी महिन्द्रा की कारें, 73,000 रूपए तक बढ़ेंगे दाम

    कंपनी के अनुसार कच्चे माल की लागत बढ़ने की वजह से कीमतों में इजाफा किया जा रहा है

    सोनू
    सोनू
    Published On मार्च 29, 2019 13:18 ist
    info icon
    published onMar 29, 2019 13:18 IST
    last updated onMar 29, 2019 13:18 IST
    223 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV300

    अगर आप महिन्द्रा की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। महिन्द्रा एक अप्रैल 2019 से अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। महिन्द्रा कारों के दाम 0.5 फीसदी से लेकर 2.7 फीसदी तक बढ़ेंगे। ।

    Mahindra e-Verito

    कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि किस कार के कुल कितने दाम बढ़ेंगे। इतना जरूर कहा जा सकता है कि महिन्द्रा कारों के दाम करीब पांच हजार रूपए से लेकर 73,000 रूपए तक बढ़ेंगे। इस लिस्ट में महिन्द्रा के पर्सनल और कमर्शियल वाहनों की रेंज शामिल है। नई कीमतें एक अप्रैल 2019 से लागू होंगी।

    महिन्द्रा के अध्यक्ष राजन वढेरा के अनुसार ‘इस साल कच्चे माल की दरें बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिससे कारों की लागत ज्यादा आ रही है। यही वजह है कि कंपनी ने कारों की कीमतें बढ़ाने का निर्णय है।’

    महिन्द्रा का अब पूरा फोकस भारत में एसयूवी कारें उतारना है, कंपनी अब कोई भी पेट्रोल और डीज़ल इंजन वाली नई सेडान यहां लॉन्च नहीं करेगी। मौजूदा समय में महिन्द्रा के पोर्टफोलियो में आठ एसयूवी उपलब्ध है। सेडान सेगमेंट में कंपनी के पास केवल वेरिटो सेडान उपलब्ध है। यह डीज़ल और इलेक्ट्रिक अवतार में आती है।

    यह भी पढें : जानिए किस तरह तैयार होती है महिंद्रा अल्टुरस जी4 एसयूवी

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है