English | हिंदी
महिन्द्रा मराज़ो के किस वेरिएंट में मिलेगा कौन सा फीचर, जानिये यहां
महिन्द्रा मराज़ो चार वेरिएंट में उपलब्ध है, इसकी कीमत 9.99 लाख से 13.90 लाख रूपए के बीच है
37 Views
- Write a कमेंट

महिन्द्रा ने हाल ही में अपनी नई एमपीवी मराज़ो को भारत में लॉन्च किया है। यह चार वेरिएंट एम2, एम4, एम6 और एम8 में उपलब्ध है। इसकी कीमत 9.99 लाख रूपए से शुरू होती है जो 13.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी अर्टिगा और रेनो लॉजी से होगा। महिन्द्रा मराज़ो के किस वेरिएंट में कौन सा फीचर मिलेगा, ये जानेंगे यहां...

कलर
- आइसबर्ग व्हाइट
- ओशिएनिक ब्लैक
- मैरिनर मरून
- शिमरिंग सिल्वर
- एक्वा मरीन
- पोसिडन पर्पल


स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर
- ड्यूल फ्रंट एयरबैग
- एबीएस, ईबीडी और ब्रेक असिस्ट
- ऑल डिस्क ब्रेक
- आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट
- रियर पार्किंग सेंसर
- रियर डिफॉगर
- सीटबेल्ट रिमाइंडर (ड्राइवर)
- ऑवर स्पीड अर्ल्ट सिस्टम
महिन्द्रा मराज़ो एम2
- लाइट: ड्यूल-बेरल मल्टी-रिफ्लेक्टर हैलोजन
- ऑडियो: नहीं
- कंफर्ट: मैनुअल एसी, मैनुअल रूफ माउंटेड एसी वेंट (दूसरी और तीसरी रो में), ऊपर-नीचे एडजस्ट होने वाला पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, रियर यूएसबी चार्जर (सेकंड रो), फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट
- टायर: 215/65 क्रॉस-सेक्शन टायर, स्टील व्हील के साथ

महिन्द्रा मराज़ो एम4
- कॉस्मेटिक: बॉडी कलर बाहरी शीशे और व्हील कैप
- ऑडियो: ब्लूटूथ, वॉइस अर्ल्ट, यूएसबी, ऑक्स, आईपोड, ट्यूनर और महिन्द्रा ब्लू सेंस एप सपोर्ट करने वाला 2-डिन ऑडियो सिस्टम। यह सिस्टम 4-स्पीकर से जुड़ा है।
- कंफर्ट: इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बाहरी शीशे, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फ्रंट यूएसबी चार्जर
- सेफ्टी: रियर वाशर, वाइपर और रियर डिफॉगर
महिन्द्रा मराज़ो एम6
- कॉस्मेटिक: बॉडी कलर डोर हैंडल और डोर क्लेडिंग पर क्रोम हाइलाइटर, बूट लिड पर क्रोम पट्टी, केबिन में पियानो ब्लैक फिनिशिंग, ग्लोसी डैशबोर्ड पेनल और एसी क्रोम असेंट
- लाइट: ड्यूल-बेरल हैडलैंप्स, कॉर्नरिंग लैंप्स, फ्रंट और रियर फॉग लैंप्स
- ऑडियो: नेविगेशन और महिन्द्रा ब्लू सेंस एप सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 1 जीबी बिल्ट-इन मेमोरी के साथ
- कंफर्ट: फोलो-मी-होम हैडलैंप्स, पेडेड डोर आर्मरेस्ट, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ड्राइवर लंबर स्पोर्ट, रिमोटी एंट्री, सेंट्रल कंसोल के लिए टैम्बोर डोर, 4.2 इंच कलर ड्राइवर इंफो डिस्प्ले और पर्सनल रिमाइंडर
- व्हील: अलॉय व्हील
- सेफ्टी: रियर पार्किंग सेंसर, थिफ्ट अलार्म और इमरजेंसी असिस्टेंस
महिन्द्रा मराज़ो एम8

- कॉस्मेटिक: क्रोम डोर हैंडल
- लाइट: डायनामिक रनिंग लाइटें
- ऑडियो: एंड्रॉयड ऑटो और महिन्द्रा ब्लू सेंस एप सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ

- कंफर्ट: ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल बाहरी शीशे, लैदरेट अपहोल्स्ट्री, रियर विंडो सनशेड, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और एंट्री असिस्ट लैंप
- टायर: 215/60 क्रॉस-सेक्शन टायर, 17 इंच ड्यूल-टोन मशीन फिनिश अलॉय व्हील के साथ
यह भी पढें : महिन्द्रा मराज़ो लॉन्च, कीमत 9.99 लाख रूपए
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














