• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्रैश टेस्ट में महिन्द्रा मराज़ो को मिली 4-स्टार रेटिंग

    महिंद्रा मराज़ो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस, ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और आईएसओफ़िक्स चाइल्ड सीट एंकर स्टैण्डर्ड मिलते है

    सॉनी
    सॉनी
    modified on दिसंबर 10, 2018 17:52 ist
    info icon
    published onDec 10, 2018 17:07 IST
    last updated onDec 10, 2018 17:52 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा मराज़ो का हाल ही में ग्लोबल एनकैप द्वारा फ्रंट इम्पैक्ट क्रैश टेस्ट किया गया। इसके परिणाम सामने आ चुके है। महिंद्रा की इस मल्टी पर्पस यूटिलिटी व्हीकल (एम.पी.वी.) को 4-स्टार रेटिंग हासिल हुई है। यह महिंद्रा की पहली मॉडल है जिसे क्रैश परीक्षणों में उच्च रेटिंग प्राप्त हुई है। 

    महिंद्रा मराज़ो फ्रंट इम्पैक्ट टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली पांचवी भारतीय मॉडल भी बन गयी है। इस सूचि में मारुति विटारा ब्रीजा, टाटा ज़ेस्ट, टोयोटा इटियोस लिवा और फॉक्सवेगन पोलो के भारतीय वर्ज़न पहले ही शामिल है। हाल ही में टाटा नेक्सन को फ्रंट इम्पैक्ट टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। । 

    यह टेस्ट 64 किमी/घंटे की गति से टेस्ट किया गया। इसके परिणामानुसार एनकैप ने मराज़ो को एडल्ट ओक्यूपेंट के लिए 4-स्टार और चाइल्ड ओक्यूपेंट के लिए 2-स्टार रेटिंग दी है। टेस्ट रिजल्ट के मुताबिक महिंद्रा मराज़ो की एडल्ट ओक्यूपेंट प्रोटेक्शन अच्छी है। ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए सिर और गर्दन संरक्षण के मामले में इसे अच्छी रेटिंग मिली। हालांकि, दोनों के लिए छाती की सुरक्षा उतनी कुशल नहीं है। ड्राइवर की छाती टेस्ट के दौरान स्टीयरिंग से कम दूरी पर रही। ड्राइवर के लिए छाती की सुरक्षा को "मार्जिनल" और फ्रंट पैसेंजर के लिए "पर्याप्त" के रूप में रेट किया गया है। घुटने की सुरक्षा को भी ड्राइवर के लिए "मार्जिनल" और फ्रंट पैसेंजर के लिए "अच्छा" और "पर्याप्त" के बीच रेट किया गया है।

    चाइल्ड प्रोटेक्शन में महिंद्रा मराज़ो कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई। मराज़ो को चाइल्ड सेफ्टी में केवल 2-स्टार रेटिंग ही मिली है। ग्लोबल एनकैप की रिपोर्ट के अनुसार कार में 3 साल के बच्चे के लिए फ्रंट-फेसिंग सीट माउंट करने पर चाइल्ड-सेफ्टी अच्छी नहीं मिली। टेस्ट में पाया गया कि कार के आईएसओफिक्स माउंट्स टक्कर के दौरान सीट को अत्यधिक आगे जाने से रोकने में असमर्थ रहें। जिससे सिर को उचित सुरक्षा नहीं मिल सकी। हालांकि 18 साल के बच्चे के लिए रियर-फेसिंग सीट हेतु इसमें सिर और छाती दोनों के लिए अच्छी सुरक्षा मिलती है। 

    यह भी पढें : टाटा नेक्सन बनी भारत की सबसे सुरक्षित कार, ग्लोबल एनकैप में मिली 5-स्टार रेटिंग

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    महिंद्रा मराज़ो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है