• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा मराज़ो की बुकिंग शुरू

    महिन्द्रा मराज़ो को 11 हजार रूपए में बुक किया जा सकता है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अगस्त 28, 2018 12:22 ist
    info icon
    published onAug 28, 2018 12:22 IST
    last updated onAug 28, 2018 12:22 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा के चुनिंदा डीलरों ने मराज़ो एमपीवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इसे 11 हजार रूपए में बुक किया जा सकता है। भारत में इसे तीन सितंबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति अर्टिगा से होगा। इसकी कीमत 10 लाख रूपए से 15 लाख रूपए के बीच हो सकती है। कीमत के मोर्चे पर यह टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के बेस वेरिएंट को भी टक्कर देगी।

    Mahindra Marazzo

    महिन्द्रा मराज़ो कंपनी की सबसे ज्यादा स्पेस वाली कार होगी। इसके आगे की तरफ क्रोम वाली ग्रिल लगी होगी। ग्रिल के दोनों ओर प्रोजेक्टर हैडलैंप्स लगे होंगे। पीछे की तरफ एलईडी टेल लैंप्स और शार्क फिन एंटीना लगा होगा। मराज़ो का डैशबोर्ड सिंपल लेआउट में आएगा। प्रीमियम कार वाला अहसास लाने के लिए इस पर सिल्वर हाइलाइटर दिए जाएंगे। इस में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी भी मिलेगी। यह 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में आएगी। 7-सीटर वर्जन में दूसरी पंक्ति में कैप्टेन सीट मिलेगी, जबकि 8-सीटर वर्जन की दूसरी पंक्ति में बेंच सीट आएगी।

    इंजन और परफॉर्मेंस से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि लॉन्चिंग के वक्त इस में केवल डीज़ल इंजन मिलेगा। इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।

    यह भी पढें : महिन्द्रा मराज़ो की तुलना टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से...

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    महिंद्रा मराज़ो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है