• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा इम्पीरियो पिकअप कल होगी लाॅन्च

    महिन्द्रा नए साल की शुरूआत से ही ग्राहकों के लिए कई नई सौगात लेकर आ रहा है। इस महीने में ही महिन्द्रा पहली हैचबैक सेगमेंट में उतरने जा रहा है। जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि महिन्द्रा 15 जनवरी को अपनी पहली माइक्रो एमयूवी केयूवी-100 लाॅन्च करेगा। अब इससे पहले मध्यम दर्जे के व्यापारियों को नए साल का गिफ्ट देते हुए महिन्द्रा 6 जनवरी को अपनी इम्पीरियो पिकअप को लाॅन्च करने जा रहा है।

    नबील
    नबील
    modified on जनवरी 05, 2016 14:10 ist
    info icon
    published onJan 05, 2016 14:07 IST
    last updated onJan 05, 2016 14:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

     Mahindra Imperio

    Mahindra Imperio Features

    इम्पीरियो को जीनियो पिकअप के प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया गया है जिसका निर्माण पुणे के नजदीक स्थित चाकन प्लांट में किया जा रहा है। महिन्द्रा इम्पीरियो को चेन्नई प्लांट में किए गए अनुसंधान और विकास गतिविधियों के आधार पर बनाया गया है। घरेलू बाजार में महिन्द्रा इम्पीरियो को टाटा ज़ीनन और इसुजु़ डी-मैक्स से कड़ी टक्कर मिलेगी।

    स्टाइल पर बात करें तो इम्पीरियो की बाहरी डिजायन को काफी अग्रेसिव लुक दिया गया है। साथ ही कम्फर्ट फीचर्स में आसान लोडिंग और एसी जैसे फंक्शन दिए गए हैं। कंपनी को इस नई पिकअप से अच्छी परफोर्मेंस की उम्मीद है। वहीं कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इम्पीरियो के लाॅन्च की उल्टी गिनती का सेटअप भी सेट कर दिया है। (देखें, नीचे दी गई फोटो में)

    Mahindra Imperio Launch Countdown

    महिन्द्रा इम्पीरियो पिकअप में जीनियो की तरह ही 2.5-लीटर का इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 74 बीएचपी पावर और 220 एनएम टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने वेबसाइट पर अपनी नई पिकअप का एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें इंटीरियर फीचर्स को दिखाया गया है। इस बारे में बताते हुए महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड के प्रेसिडेंट और आॅटोमोटिव चीफ एक्सक्यूटिव प्रवीण शाह ने कहा कि ‘हम पहले से ही छोटे कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को का नेतृत्व कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि इम्पीरियो के साथ हम कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अपने नेतृत्व को और और अधिक मजबूत करेंगे।  

    महिन्द्रा इम्पीरियो के वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें।

    आपको बता दें कि वर्तमान में महिन्द्रा ने छोटे कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के करीब 50 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर रखा है और इस सेगमेंट का लीडर है। इस सेगमेंट में महिन्द्रा की जीनियो भी मौजूद हैं। बताया जाता है कि महिन्द्रा जीनियो और इम्पीरियो सहित दोनों ही पिकअप की बिक्री जारी रख सकता है।

    यह भी पढ़ें: महिन्द्रा के लिए केयूवी-100 के मायने
     

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है