• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ जीप रैंग्लर का पिकअप वर्जन

    तस्वीर देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि ये कार जानी-पहचानी सी लग रही है। जी हां, आपका कयास सही है… यह जीप की रैंग्लर एसयूवी ही है लेकिन लाइफस्टाइल पिकअप वर्जन में। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है।

    tdk
    tdk
    Published On जुलाई 21, 2016 18:06 ist
    info icon
    published onJul 21, 2016 18:06 IST
    last updated onJul 21, 2016 18:06 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    तस्वीर देखकर आप भी सोच रहे होंगे कि ये कार जानी-पहचानी सी लग रही है। जी हां, आपका कयास सही है… यह जीप की रैंग्लर एसयूवी ही है लेकिन लाइफस्टाइल पिकअप वर्जन में। इसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है।

    जीप फैंस को लंबे वक्त से रैंग्लर पर बने पिकअप ट्रक की दरकार थी, जिसे जीप अब पूरा करने जा रही है। जीप ने रैंग्लर पर बने पिकअप वर्जन का कॉन्सेप्ट रेड रॉक रेस्पॉन्डर और ग्लेडिएटर को पेश किया था। कंपनी ने सीजी-8 स्क्रैंम्बलर मॉडल को भी काफी पहले लॉन्च किया था। जिसे आमतौर पर जीप कहा जाता है।

    तस्वीरों पर गौर करें तो इस पिकअप में चौड़े और बड़े ऑफरोडर टायर और विंग मिरर दिए गए हैं। जो इसकी कद-काठी से मेल खाते हैं। पैसेंजर के बैठने के लिए यहां डबल केबिन है। इसके पीछे की तरफ सामान रखने के लिए लोडिंग एरिया दिया गया है। पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4-सिलेन्डर का टर्बोचार्ज्ड और वी-6 पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है। संभावना है कि इसके डीज़ल वर्जन में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है।

    रैंग्लर पिकअप को खासतौर पर अमेरिका, लैटिन अमेरिका, आस्ट्रेलिया और कुछ यूरोपियन देशों में उतारा जाएगा। भारत में अभी इसके आने की संभावना कम ही है।

    इमेज़ सोर्स : ऑटोब्लॉग

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    जीप रैंगलर 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है