• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हाइब्रिड अवतार में नहीं आएगी फॉक्सवेगन टी-क्रॉस

    फॉक्सवेगन के अनुसार टी-क्रॉस के हाइब्रिड वर्ज़न को लॉन्च करने पर कार की कीमत बढ़ जाएगी

    रौनक
    रौनक
    published on जनवरी 03, 2019 15:19 ist
    info icon
    published onJan 03, 2019 15:19 IST
    last updated onJan 03, 2019 15:19 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen T-Cross (China-spec)
    फॉक्सवेगन ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी टी-क्रॉस को अक्टूबर 2018 में यूरोप, दक्षिणी अमेरिका और चीन के बाज़ारों हेतु पेश किया था। इसे एमक्यूबी-ए0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर पोलो और विर्टस (नेक्स्ट जनरेशन वेंटो) को भी डिज़ाइन किया गया हैं। इसे 2020 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसे फॉक्सवेगन ग्रुप के "2020 इंडिया 2.0" बिज़नेस प्लान के तहत भारत में लॉन्च करेगी। इसका प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा।

    ग्लोबल मार्केट में टी-क्रॉस पेट्रोल और डीज़ल दोनों पॉवरट्रेन में उपलब्ध हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी इसे हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड वर्ज़न में भी लॉन्च करेगी, लेकिन फॉक्सवेगन ने हाल ही में इस बात से इंकार कर दिया है। कंपनी के अनुसार टी-क्रॉस के इलेक्ट्रिक वर्ज़न को लॉन्च करने पर कार की कीमत बढ़ जाएगी। यही नहीं, ऐसा करने पर कार की कीमत फॉक्सवेगन की अपकिंग इलेक्ट्रिक कार आईडी हैचबैक के बराबर जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि 2020 आईडी हैचबैक एक ऑल-इलेक्ट्रिक कार है, जिसे एमईबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। यह फुल चार्ज में 500 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम है।    

    Volkswagen T-Cross (Brazil-spec)

    उम्मीद की जा रही है कि भारत में टी-क्रॉस की कीमत 10 लाख रुपए से 16 लाख रुपए के बीच होगी। वहीं, 2020 आईडी की यूरोप में कीमत 25,000 यूरो (लगभग 20 लाख रुपए) से कम होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि टी-क्रॉस के हाइब्रिड या प्लग-इन हाइब्रिड वर्ज़न की कीमत भी लगभग 20 लाख रुपए (आईडी इलेक्ट्रिक के आस-पास) हो सकती है। इस कीमत पर टी-क्रॉस एक आकर्षक पैकेज नहीं लग रहा है। 

    कीमत के आधार पर टी-क्रॉस का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारूति एस-क्रॉस, रेनो कैप्चर, निसान किक्स और सेकेंड जनरेशन रेनो डस्टर से होगा। ये सभी कारें भी पारम्परिक इंटरनल कंबस्चन (आई.सी.) इंजन के साथ आती है। टी-क्रॉस के भारतीय वर्ज़न में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इस इंजन को भारत में ही बनाया जाएगा। टी-क्रॉस में डीज़ल इंजन विकल्प मिलेगा या नहीं, यह अभी साफ़ नहीं हो पाया है, क्योंकि फॉक्सवेगन अप्रैल 2020 से लागू होने वाले भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानदंडों के बाद अपने 1.5 लीटर टर्बो डीज़ल इंजन को बंद कर सकती है।  

    यह भी पढ़ें : 

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फॉक्सवेगन टी-क्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है