• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा की वायोस, थाईलैंड मोटर शो में आई नजर, भारत में होनी है लॉन्च

    टोयोटा ने वायोस सेडान से थाईलैंड मोटर शो में पर्दा हटाया है। इस मॉडल को भारत में लॉन्च किया जाना है। फरवरी में आयोजित होने वाले इंडियन ऑटो एक्सपो में इसे शोकेस किया जाएगा। इससे सी-सेगमेंट में टोयोटा की एंट्री होगी, जहां अभी मारूति की सियाज़, होंडा सिटी और हुंडई वरना का दबदबा है। वायोस के इंजन के बारे में बात करें तो इसके पेट्रोल वर्जन में इटियॉस में इस्तेमाल हो रहा 1.5-लीटर का इंजन दिया जा सकता है। वहीं डीजल वर्जन में कोरोला एल्टिस का 1.4 लीटर डी-4डी इंजन मिल सकता है।

    मनीष
    मनीष
    Published On दिसंबर 22, 2015 17:55 ist
    info icon
    published onDec 02, 2015 14:51 IST
    last updated onDec 22, 2015 17:55 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    कीमत की बात करें तो वायोस 7.5 लाख से 10 लाख रुपए के बीच आ सकती है। कार की लंबाई 4.41 मीटर, चौड़ाई 1.7 मीटर और ऊंचाई 1.47 मीटर होगी। भारत में इस कार की टेस्टिंग हो रही है। बेंगलुरू में इस कार की झलकियां कैमरे में भी कैद हो चुकी हैं, जहां टोयोटा की प्रॉडक्शन यूनिट है।

    थाईलैंड में उतारे गए मॉडल की बात करें तो वह फोर स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार है, जो 107.5 बीएचपी की पावर औऱ 141 एनएम का टॉर्क देती है। भारत में वायोस स्मार्ट एंट्री सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एबीएस, पुश बटन स्टार्ट, ड्यूल एयरबैग्स, ईको मीटर, चोरी होने से बचाने वाले सिस्टम और इमोबिलाइजर के साथ आएगी। हालांकि कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में और क्या फीचर्स दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    टोयोटा वीओस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है