• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहली बार कैमरे में कैद हुई जगुआर ई-पेस एसयूवी

    यह जगुआर की लोकप्रिय एसयूवी एफ-पेस से करीब-करीब 70 फीसदी तक मिलती-जुलती है

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जनवरी 12, 2017 17:50 ist
    info icon
    published onJan 12, 2017 17:50 IST
    last updated onJan 12, 2017 17:50 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जगुआर की एंट्री लेवल एसयूवी ‘ई-पेस’ की झलक पहली बार देखने को मिली है। इसे टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद किया गया है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू की एक्स1, ऑडी की क्यू3 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से होगा।

    कैमरे में कैद हुई ई-पेस को काफी अच्छे से कवर किया गया था, इस कारण इसके डिजायन से जुड़ी ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई है। वैसे तस्वीरों पर गौर करें तो यह जगुआर की लोकप्रिय एसयूवी एफ-पेस से करीब-करीब 70 फीसदी तक मिलती-जुलती है। साइज के मामले में यह अपनी प्रतिद्विंदी कारों से बड़ी होगी।

    तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि इसमें जगुआर वाली पारंपरिक चौड़ी मैश ग्रिल, स्लोपिंग रूफ, चौड़ा पिछला हिस्सा और पतले टेललैंप्स तो देखने को मिलेंगे ही। साइड में लगे विंग मिरर और अलॉय व्हील रेंज रोवर इवोक से लिए गए हैं। केबिन के डिजायन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली हैं। इसके साइज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि केबिन में अच्छी-खासी जगह मिलेगी।

    इंजन के बारे में भी कुछ पुख्ता बातें सामने नहीं आई हैं। संभावना है कि इस में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन दो तरह से पावर ट्यून किया हुआ होगा। इसमें क्रमशः 200 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क और 240 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क मिलेगा। डीज़ल इंजन की पावर 180 पीएस और टॉर्क 430 एनएम होगा। इंजन के साथ जगुआर का स्लीक-शिफ्टिंग 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव की सुविधा मिलेगी।

    संभावना है कि इसी साल के अंत तक इसे दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में इसे साल 2018 की शुरूआत में उतारा जा सकता है। जगुआर कार रेंज में इसे एक्सई के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। इसकी शुरूआती कीमत 45 लाख रूपए के आसपास रह सकती है।

    सोर्स: मोटर1

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है