• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट से उठा पर्दा

    फेसलिफ्ट फीगो में नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On फरवरी 06, 2018 20:17 ist
    info icon
    published onFeb 06, 2018 20:17 IST
    last updated onFeb 06, 2018 20:17 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Ford KA+ Facelift

    फोर्ड ने फीगो हैचबैक के फेसलिफ्ट अवतार से पर्दा उठा दिया है। यूरोपीय बाजार में इसे का प्लस नाम से जाना जाता है। फेसलिफ्ट फीगो के डिजायन में कुछ नए बदलाव और कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं।

    Ford KA+ Facelift

    फेसलिफ्ट फीगो का बाहरी डिजायन फ्रीस्टाइल से मिलता-जुलता है। इस में फ्रीस्टाइल वाली ग्रिल, बड़े हैडलैंप्स और नए बंपर दिए गए हैं। केबिन में नया डैशबोर्ड दिया गया है। इस में 6.5 इंच का फोर्ड सिंक 3 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। का प्लस में ऑटोमैटिक हैडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर, पुश बटन स्टार्ट, हीटेड विंडोस्क्रीन, हीटेड फ्रंट सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पावर टेलगेट भी दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली फीगो फेसलिफ्ट में इन में से कई फीचरों का अभाव रहेगा।

    Ford KA+ Facelift

    यूरोपीय मॉडल में नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। पहले की पावर 75 पीएस और दूसरे की पावर 85 पीएस है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है, जो 95 पीएस की पावर और 215 एनएम का टॉर्क देता है। भारत आने वाली फीगो फेसलिफ्ट में नया 1.2 लीटर ड्रैगन सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 96 पीएस की पावर और 120 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.5 लीटर इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 100 पीएस है।

    Ford KA+ Facelift

    भारत में फेसलिफ्ट फीगो को कब उतारा जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट फीगो को साल के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड आई10, मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट और होंडा ब्रियो से होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कंपनी फीगो एस्पायर का भी अपडेट वर्जन पेश कर सकती है। अपडेट फीगो और एस्पायर की कीमत मौजूदा मॉडलों से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा फीगो की कीमत 5 लाख रूपए और एस्पायर की कीमत 5.57 लाख रूपए से शुरू होती है।

    Ford KA + Active

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है