• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिर्फ भारत में ही बनेगी रेनो क्विड

    रेनो क्विड, एंट्री लेवल हैचबेक सेगमेंट में एक जाना पहचाना नाम है। यह कार लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियों में रही और आज भी सुर्खियों में बनी हुई है। इस कार ने भारतीय बाजार में रेनो को नई पहचान दी है। यही वजह है कि कंपनी ने भारत को क्विड का प्रोडक्शन हब बनाने का फैसला लिया है। रेनो क्विड को सिर्फ भारत में बनाया जाएगा और इसे दुनिया में निर्यात किया जाएगा। इस बात की पुष्टि रेनो-निसान के सीईओ कार्लोस घॉश ने स्विटज़रलैंड के दवोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान की।

    नबील
    नबील
    Published On जनवरी 25, 2016 20:45 ist
    info icon
    published onJan 25, 2016 19:11 IST
    last updated onJan 25, 2016 20:45 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Kwid

    कंपनी का कहना है रेनो क्विड के निर्माण में इस्तेमाल हुए 97 फीसदी कल-पुर्जों और टेक्नोलॉजी को घरेलू बाजार से लिया गया है। इस वजह से कार की कीमत 2.56-3.53 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कम कीमत व बेहतर लुकिंग के कारण घरेलू बाजार में क्विड को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। अब तक 85,000 से अधिक कारें बुक हो चुकी हैं।

    मौजूदा क्विड में 799सीसी, 3-सिलेन्डर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 53बीएचपी की पावर व 72एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। क्विड को मिली भारी सफलता के बाद कंपनी इसका ज्यादा पावरफुल वर्जन भी लाने का विचार बना रही है। इसके 1.0लीटर इंजन वाले मॉडल को ऑटो एक्सपो-2016 में पेश किया जाएगा। संभावना है कि ऑटो एक्सपो के बाद इसे लॉन्च भी कर दिया जाएगा।

    क्विड की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कार के प्रोडक्शन को बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है। आगामी फरवरी-मार्च से क्विड का प्रोडक्शन 6000 से बढ़ाकर 10,000 यूनिट प्रतिमाह किया जाना है।

    यह भी पढ़ें

    क्विड ने बढ़ाई रेनो की बिक्री, 144 प्रतिशत का उछाल

    अधिक पढ़ें: रेनो क्विड इंडिया
     

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    रेनॉल्ट क्विड 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है