हुंडई वरना एचएक्स 10 फोटो गैलरी: सेडान कार के टॉप मॉडल में क्या कुछ खास मिलता है, जानिए यहां
अपनी कीमत के हिसाब से एचएक्स 10 वेरिएंट में जरूरत से कहीं ज्यादा मिलता है, इसमें वे सभी जरूरी और प्रीमियम फीचर हैं जिनकी आपको चाहत होगी
- Write a कमेंट

हाल ही में हुंडई ने वरना फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है, इसमें कुछ डिजाइन और फीचर अपडेट के साथ नई वेरिएंट लाइनअप दी गई है। एचएक्स 10 इसका टॉप मॉडल है जिसमें सबसे ज्यादा फीचर हैं, इसमें प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स से लेकर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर तक सब कुछ मिलता है।
अगर आप नई वरना को खरीदने की सोच रहे हैं और इसमें मिलने वाली सभी बेहतरीन चीजें चाहते हैं, या फिर अगर आप निचले वेरिएंट्स से अपग्रेड होना चाहते हैं, तो यहां एचएक्स 10 वेरिएंट पर एक नजर डालते हैं और जानते है कि क्या ये अपनी ज्यादा कीमत को सही ठहराता है:
हुंडई वरना एचएक्स 10: एक्सटीरियर
वरना लाइनअप में एचएक्स 10 वेरिएंट में सबसे ज्यादा प्रीमियम एक्सटीरियर सेटअप है। हालांकि, अगर आप एचएक्स 8 से अपग्रेड होने की सोच रहे हैं तो एक्सपीरियंस काफी हद तक वैसा ही है।
इसमें आगे ड्यूल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट के साथ एलईडी डीआरएल दी गई है जो इसे शार्प और मॉडर्न लुक देती है। इसमें आपको एक ब्लैक ग्रिल, कनेक्टेड हेडलाइटें, और नया बंपर डिजाइन मिलता है।

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां एचएक्स 10 में राइडिंग के लिए नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील और टर्बो-पेट्रोल वर्जन में 16-इंच डार्क ग्रे अलॉय व्हील मिलते हैं। टर्बो वेरिएंट में आगे रेड ब्रेक कैलिपर्स भी मिलते हैं जो इसमें स्पोर्टी टच जोड़ते हैं। इसमें आपको क्रोम डोर हैंडल मिलते हैं, जबकि निचले वेरिएंट में बॉडी कलर डोर हैंडल दिए गए हैं।

पीछे की तरफ एचएक्स 10 में एलईडी टेल लैंप्स, एक स्पॉइलर और एक शार्क-फिन एंटीना दिया गया है, ये सभी इसकी रोड प्रजेंस को बढ़ाते हैं। लाइटिंग सेटअप में एक कनेक्टेड स्ट्रिप दी गई है जिससे ये हुंडई सेडान कार ज्यादा चौड़ी नजर आती है और पीछे की तरफ आपको वरना नाम की ब्रांडिंग भी मिलती है। इसमें एक नया बंपर भी दिया गया है जिस पर स्पोर्टी लुक के लिए एक खास तरह की सिल्वर एप्लिक है।

कुल मिलाकर एचएक्स 10 के खासकर टर्बो वेरिएंट में एक पूरा प्रीमियम और स्पोर्टी डिजाइन पैकेज मिलता है।
हुंडई वरना एचएक्स 10: केबिन
अंदर कदम रखते ही एचएक्स 10 आपको वरना लाइनअप का सबसे लग्जरी केबिन अनुभव देता है।
नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट में ब्लैक और बैज केबिन थीम मिलती है, जबकि टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में रेड एक्सेंट के साथ स्पोर्टी ब्लैक केबिन थीम दी गई है। टॉप मॉडल होने के कारण इसमें आपको लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है, साथ ही लेदर-रेप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नोब भी दिया गया है।

आपको एडजस्टेबल हेडरस्ट, आगे स्लाइडिंग आर्मरेस्ट, पीछे सनशेड, कई कप होल्डर, और चार्जिंग पोर्ट्स भी मिलते हैं। इसमें नए मार्स कोड हुंडई लोगो के साथ नया फ्लेट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा, पूरे केबिन में सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

कुल मिलाकर एचएक्स 10 में प्रीमियम और आरामदायक केबिन है, ये खासकर उन लोगों के लिए है जो सुविधा और लग्जरी को ज्यादा अहमियत देते हैं।
हुंडई वरना एचएक्स 10: फीचर
एचएक्स 10 के केबिन में ही आपको सबसे बड़े अपग्रेड मिलते हैं।
इसमें एक 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले (एडॉप्टर के जरिए) मिलती है। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत फुल डिजिटल 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले है, जो डैशबोर्ड पर मॉडर्न टच जोड़ती है। एचएक्स 10 वेरिएंट में आपको 4 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली को-ड्राइवर सीट के साथ इलेक्ट्रिक बोस मोड भी मिलता है।

अन्य प्रमुख फीचर में एक ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, रेन-सेंसिंग वाइपर, और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल व फोल्डेबल ओआरवीएम शामिल हैं।
| पूरा डिजिटल अनुभव: 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले केबिन को ज्यादा प्रीमियम और एक्सक्लूसिव फील देती है। यह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अच्छा कॉम्प्लिमेंट देती है। |
यहां हुंडई वरना की वेरिएंट अनुसार फीचर लिस्ट देखिए।
हुंडई वरना एचएक्स 10: सेफ्टी
सुरक्षा के मामले में एचएक्स 10 सबसे अलग है। यह एकमात्र वेरिएंट है जिसमें आपको 7 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा मिलता है, जिससे सुरक्षा थोड़ी और बढ़ जाती है।

इस हुंडई सेडान कार में ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे प्रमुख फीचर भी दिए गए हैं। इसके अलावा आगे और पीछे पार्किंग सेंसर, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, एक डैशकैम, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, और एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

अगर इतना काफी नहीं है, तो इसमें आपको लेवल-2 एडीएएस फीचर भी मिलते हैं, जो इसे उन चुनिंदा कार में से एक बनाते हैं जिनमें एडीएएस दिया गया है।
हुंडई वरना एचएक्स 10: इंजन
एचएक्स 10 वेरिएंट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया गया है। हालांकि इस वेरिएंट में मैनुअल गियरबॉक्स नहीं मिलता है, इसमें आपको केवल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। यहां इसके स्पेसिफिकेशन देखिए:
| इंजन |
1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल |
1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
| पावर |
115 पीएस |
160 पीएस |
| टॉर्क |
144 एनएम |
253 एनएम |
| गियरबॉक्स |
सीवीटी |
7-स्पीड डीसीटी |
डीसीटी - ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक), सीवीटी - कंटिन्युअसली वेरिएबल ट्रांसमिशन (ऑटोमैटिक)
यहां आप 2026 हुंडई वरना के वेरिएंट अनुसार इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन देख सकते हैं।
हुंडई वरना एचएक्स 10: प्राइस और कंपेरिजन
एचएक्स 10 की कीमत 17.15 लाख रुपये से 18.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यहां आप हुंडई वरना की वेरिएंट अनुसार प्राइस लिस्ट देख सकते हैं। वरना कार का मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टस, स्कोडा स्लाविया और होंडा सिटी से है।
कारदेखो की राय
हुंडई वरना एचएक्स 10 वेरिएंट में इस सेगमेंट की ज्यादातर सेडान की तुलना में ज्यादा फीचर मिलते हैं जो इसकी कीमत को वाजिब ठहराते हैं। इसमें एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लेकर कंफर्ट फीचर और बेहतर सेफ्टी तक सब चीजें दी गई है। इसे फीचर से भरपूर एचएक्स 8 में छूटी कुछ ‘फील-गुड’ और लग्जरी चीजों को जोड़कर और बेहतर बनाया गया है, जिससे यह बिना किसी समझौते के एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है।

हालांकि, इन अतिरिक्त चीजों के लिए कुछ अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ती है, और इनमें से कई फीचर जरूरत से ज्यादा सुविधा और एक्सक्लूसिविटी के बारे में हैं। ज्यादातर ग्राहकों के लिए एचएक्स 6 और एचएक्स 8 वेरिएंट कीमत और फीचर के बीच बेहतर बैलेंस बनाते हैं।
अगर आपकी प्राथमिकता वरना गाड़ी का सबसे एडवांस्ड, कंफर्टेबल और सुरक्षित मॉडल लेना है और बजट की कोई चिंता नहीं है, तो एचएक्स 10 सेडान कार का बेहतरीन टॉप मॉडल है।
यह भी देखें: हुंडई वरना ऑन रोड प्राइस














