• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने सैंट्रो की वेरिएंट लिस्ट में किया बदलाव, शुरूआती कीमत में भी हुई बढ़ोतरी

    अब हुंडई सैंट्रो चार वेरिएंट एरा एग्जिक्यूटिव, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़ और अस्टा में उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 22, 2019 05:55 ist
    info icon
    published onJul 20, 2019 11:39 IST
    last updated onJul 22, 2019 05:55 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    कुछ ही समय पहले हुंडई सैंट्रो से जुड़ा एक दस्तावेज लीक हुआ था। इसमें कहा गया था कि हुंडई जल्द ही सैंट्रो की वेरिएंट लिस्ट में बदलाव कर सकती है। अब इस बात की पुष्टि हो गई है और सैंट्रो के वेरिएंट लाइनअप में एक नया एंट्री-लेवल वेरिएंट 'एरा एग्जिक्यूटिव' शामिल हो गया है। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले दो एंट्री-लेवल वेरिएंट 'डी-लाइट' और 'एरा' को बंद कर दिया है। जिसके चलते हुंडई सैंट्रो अब चार वेरिएंट: एरा एग्जिक्यूटिव, मैग्ना, स्पोर्ट्ज़ और एस्टा में उपलब्ध है। नए एरा एग्जिक्यूटिव वेरिएंट की कीमत 4.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। इस तरह हुंडई सैंट्रो अब 4.15 लाख रुपये की शुरूआती कीमत से लेकर 5.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की प्राइस में उपलब्ध है।

    Hyundai July 2019 Offers With Savings Of Nearly A Lakh On Grand i10

    हुंडई सैंट्रो के नए बेस वेरिएंट 'एरा एग्जिक्यूटिव' में बंद हो चुके पुराने वेरिएंट से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इसमें बॉडी कलर बंपर, हब कैप्स, मैनुअल एसी (हीटर के साथ) और फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स दिए हैं। हालांकि इसमें एरा वेरिएंट के विपरीत फ्रंट पावर आउटलेट और रियर एसी वेंट फीचर की कमी है। इसके अलावा, कार के मैग्ना एमटी और सीएनजी वेरिएंट में अब ग्राहकों को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस 2-डिन ऑडियो सिस्टम, यूएसबी और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल का फीचर भी मिलेगा। यह फीचर पहले केवल मैग्ना एएमटी वेरिएंट में ही दिए गए थे। 

    New Hyundai Santro 2018: First Drive Review

    साथ ही, कंपनी ने सैंट्रो के स्पोर्ट्ज़ एएमटी वेरिएंट में पैसेंजर एयरबैग, सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर भी शामिल कर दिए हैं। यह सभी फीचर पहले केवल कार के टॉप वेरिएंट एस्टा में ही उपलब्ध थे। स्पोर्ट्ज एमटी और सीएनजी वेरिएंट में कंपनी ने इन फीचर को शामिल नहीं किया है। हुंडई सैंट्रो में ड्राइवर एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं, रियर पार्किंग सेंसर का फीचर केवल कार के टॉप वेरिएंट एस्टा में ही दिया गया है। दूसरी तरफ, सैंट्रो में अब भी सीटबेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे आवश्यक सेफ्टी फीचर का भी अभाव है। जबकि यह फीचर डैटसन रेडी-गो जैसी एंट्री-लेवल कार में भी पेश कर दिए गए हैं।  

    यह भी पढ़ें: नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट हुई डैटसन रेडी गो, वेेरिएंट लिस्ट में भी हुआ बदलाव

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई सैंट्रो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है