• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट हुई डैटसन रेडी गो, वेेरिएंट लिस्ट में भी हुआ बदलाव

    इसमें कुछ फीचर को सेफ्टी नॉर्म्स के तहत स्टैंडर्ड कर दिया गया है। नतीजतन, कार की कीमत और वेरिएंट लिस्ट में बदलाव हो गया है। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 19, 2019 07:09 ist
    info icon
    published onJul 19, 2019 06:17 IST
    last updated onJul 19, 2019 07:09 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    डैटसन ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक, रेडी-गो में ड्राइवर-साइड एयरबैग सहित कई अन्य सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड कर दिए हैं। इससे पहले मार्च महीने में इसमें एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफ़ोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) को भी स्टैंडर्ड किया गया था। इस नई अपडेट के चलते कार की कीमत और वेरिएंट लिस्ट में भी बदलाव हुआ है।   

    ड्राइव-साइड एयरबैग के अलावा डैटसन ने रेडी-गो में स्पीड अलर्ट सिस्टम, फ्रंट पैसेंजर सीट बेल्ट रिमाइंडर और रियर पार्किंग सेंसर को स्टैंडर्ड कर दिया है। कार की नई वेरिएंट वाइज़ प्राइस लिस्ट कुछ इस प्रकार है: 

    वेरिएंट 

    नई कीमत

    पुरानी कीमत 

    डी 0. 8एल

    2.8 लाख रुपये  (+12,000 रुपये)

    2.68 लाख रुपये

    ए ईपीएस 0.8एल

    3.33 लाख रुपये (+12,000 रुपये)

    3.21 लाख रुपये

    टी 0. 8एल

    बंद

    3.53 लाख रुपये

    टी(ओ) 0.8एल

    बंद

    3.59 लाख रुपये

    एस 0.8एल

    3.62 लाख रुपये (-13,000 रुपये)

    3.75 लाख रुपये

    टी (ओ) 1.0

    बंद

    3.90 लाख रुपये

    एस 1.0 एल

    3.90 लाख रुपये(-10,000 रुपये)

    4 लाख रुपये

    टी (ओ) 1.0एल एएमटी

    बंद

    4.19 लाख रुपये

    एस 1.0 एल स्मार्ट ड्राइव ऑटो

    4.37 लाख रुपये (+ 8,000 रुपये)

    4.29 लाख रुपये

    टेबल से साफ़ है कि डैटसन ने रेडी गो के सभी टी और टी (ओ) वेरिएंट को बंद कर दिया है। कंपनी ने कार के किसी भी मैकेनिकल पार्ट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह अब भी 0.8-लीटर और 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध होगी। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है। हालांकि, इसके 1.0-लीटर इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है। हालांकि, यह इंजन बीएस4 उत्सर्जन मानकों पर ही बेस्ड हैं। 

    सेफ्टी नॉर्म्स के तहत अपडेट होने के बावजूद भी डैटसन रेडीगो कुछ मोर्चो पर अब भी मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों से पीछे है। जैसे कि मारुति ऑल्टो बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर अपग्रेड इंजन के साथ उपलब्ध है। वहीं, रेनो क्विड के टॉप वेरिएंट में काफी सारे ​फीचर की पेशकश की जा रही है। इन दोनों कारों में बहुत पहले ही ड्राइवर एयरबैग सहित कई अन्य फीचर स्टैंडर्ड किए जा चुके हैं। हालांकि, केवल ऑल्टो में ही फ्रंट पैसेंजर साइड एयरबैग का फीचर सभी वेरिएंट के साथ ऑप्शनल मिलता है।

    यह भी पढ़ें: इस महीने रेनो कार की खरीद पर पाएं 65,000 रुपये तक के लाभ

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    rishabh mishra
    Jul 18, 2019, 7:27:44 PM

    Best car in Budget!

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है