• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अप्रैल 2019 में इन एसयूवी और सीयूवी कारों की रही सबसे ज्यादा मांग, जानिए यहां

    अप्रैल महीने में सेगमेंट की सभी कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज हुई है 

    निखिल
    निखिल
    Published On मई 13, 2019 15:41 ist
    info icon
    published onMay 13, 2019 15:41 IST
    last updated onMay 13, 2019 15:41 IST
    543 Views
    • Write a कमेंट

    सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट के बाद, कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर सेगमेंट सबसे तेज़ी से बढ़ रहा है। अपनी लॉन्च से अब तक हुंडई क्रेटा इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में शुमार है। वहीं, निसान और रेनो की कारें इस सेगमेंट में सबसे कम बिक्री हासिल कर रही है।

    आइये सेल्स रिपोर्ट की सहायता से जानें कॉम्पैक्ट एसयूवी और सीयूवी सेगमेंट में इस अप्रैल किन कारों की रही सबसे अधिक मांग: - 

    कॉम्पैक्ट एसयूवी और सीयूवी सेगमेंट 

     

    अप्रैल 2019

    मार्च 2019

    मासिक वृद्धि (%)

    मौजूदा मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर (%)

    सालाना मार्केट शेयर में वृद्धि (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    हुंडई क्रेटा 

    10487

    11448

    -8.39

    59.06

    49.48

    9.58

    9961

    मारुति सुजुकी एस-क्रॉस

    2163

    2424

    -10.76

    12.18

    20.7

    -8.52 

    2462

    रेनो डस्टर 

    749

    877

    -14.59

    4.21

    6.84

    -2.63

    832

    रेनो कैप्चर 

    125

    343

    -63.55

    0.7

    0.99

    -0.29

    224

    निसान किक्स 

    300

    701

    -57.2

    1.68

    0

    1.68

    497

    महिंद्रा स्कार्पियो 

    3930

    5433

    -27.66

    22.13

    22.96

    -0.83

    4048

    हुंडई क्रेटा: 8% की सेल्स में गिरावट के बाद भी हर महीने की तरह हुंडई क्रेटा सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हुंडई क्रेटा हर महीने लगभग 10 हज़ार यूनिट के आंकड़े को छूने कामयाब हो रही है। वर्तमान में क्रेटा सेगमेंट की कुल सेल्स में 59% की भागेदारी रखती है।  

     महिंद्रा स्कार्पियो: क्रेटा के बाद महिंद्रा स्कार्पियो दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। हालांकि क्रेटा और स्कार्पियो के बीच सेल्स का अंतर 6 हज़ार यूनिट से अधिक का रहा है। अप्रैल महीने में स्कार्पियो की बिक्री में लगभग 27% की कमी आई है।  


    मारुति एस-क्रॉस: स्कार्पियो के बाद एस-क्रॉस सेगमेंट में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। पिछले 6 महीनों में एस-क्रॉस की औसत बिक्री 2462 यूनिट रही है। हालांकि इस लिहाज़ से यह क्रेटा से बेहद दूर है। मार्च की तुलना में एस-क्रॉस की सेल्स में 10.76% की गिरावट दर्ज हुई है। 

    रेनो डस्टर: अप्रैल 2019 में रेनॉल्ट डस्टर की सेल्स में 14.59% की कमी आई। हालांकि रेनो-निसान बेड़े में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। रेनो इन दिनों देश में डस्टर के फेसलिफ्ट वर्ज़न की टेस्टिंग कर रही है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।  

    रेनो कैप्चर और निसान किक्स: रेनो कैप्चर और निसान किक्स की मांग में लगतार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल महीने में 65% की गिरावट के साथ कैप्चर 125 यूनिट और 57% की गिरावट के साथ किक्स 300 यूनिट की बिक्री हासिल कर सकी।  

    यह भी पढ़ें: ऐसी होगी नई हुंडई क्रेटा, टाटा हैरियर को देगी टक्कर

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    dheeraj rai
    May 13, 2019, 2:05:46 PM

    What About EcoSport, Honda BR-V, Tata Nexon etc??

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है