• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये पांच बातें, जो हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को बना देती हैं कुछ खास

    आकर्षक डिजायन और एडवांस फीचर के अलावा और भी बहुत कुछ है इस नई कार में

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 06, 2018 14:21 ist
    info icon
    published onJun 06, 2018 14:21 IST
    last updated onJun 06, 2018 14:21 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta

    हुंडई ने हाल ही में क्रेटा के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 9.43 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। फेसलिफ्ट क्रेटा में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर जोड़े गए हैं। यहां हम जानेंगे फेसलिफ्ट क्रेटा से जुड़ी उन पांच बातों के बारे में, जो इसे बनाती है पहले से भी ज्यादा खास...

    Hyundai Creta

    आकर्षक डिजायन

    Hyundai Creta

    फेसलिफ्ट क्रेटा पहले से भी ज्यादा आकर्षक है। इस में कंपनी की नई कास्केडिंग ग्रिल दी गई है, जो इसे पहले से ज्यादा दमदार बनाती है। इसके बंपर में भी बदलाव हुआ है। इस में नई डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और बड़ी स्किड प्लेट दी गई है। फेसलिफ्ट क्रेटा पहले से ज्यादा चौड़ी और दमदार है।

    Hyundai Creta

    फेसलिफ्ट क्रेटा के आगे वाले हिस्से में ज्यादा बदलाव हुए हैं, साइड और पीछे वाले वाले हिस्से में मामूली बदलाव देखे जा सकते हैं।

    पहले से ज्यादा प्रीमियम

    Hyundai Creta

    पुरानी हुंडई क्रेटा में दूसरी एसयूवी के मुकाबले ज्यादा फीचर दिए गए थे, लेकिन फेसलिफ्ट क्रेटा इस मामले में और भी आगे निकल गई है। फेसलिफ्ट क्रेटा में पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सनरूफ, वायरलैस फोन चार्जिंग और स्मार्ट एक्सेस बैंड जैसे फीचर दिए गए हैं।

    Hyundai Creta

    इनके अलावा बाकी सभी फीचर पुराने मॉडल से लिए गए हैं। इस लिस्ट में छह एयरबैग, 17 इंच मशीन अलॉय व्हील, ट्रेक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं।

    कीमत में कटौती

    Hyundai Creta

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट के टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) में कई नए फीचर जोड़े गए हैं, इस वजह से टॉप वेरिएंट की कीमत 50 हजार रूपए तक बढ़ी है। बेस और मिड वेरिएंट की कीमत में कटौती हुई है। हुंडई ने फेसलिफ्ट क्रेटा की वेरिएंट लिस्ट को भी छोटा किया है, इस के ऑप्शनल वेरिएंट को अब कंपनी ने बंद कर दिया है।

    फुली लोडेड पेट्रोल वेरिएंट

    Hyundai Creta

    पुरानी हुंडई क्रेटा के टॉप डीज़ल वेरिएंट में सबसे ज्यादा फीचर दिए गए थे, वहीं टॉप पेट्रोल वेरिएंट में कई फीचर का अभाव खलता था। लेकिन फेसलिफ्ट क्रेटा के साथ ऐसा नहीं है। फेसलिफ्ट क्रेटा के टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) पेट्रोल में डीज़ल वेरिएंट वाले सभी फीचर दिए गए हैं। अब पेट्रोल कार की चाहत रखने वालों को फीचर से कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा।

    नए कलर

    Hyundai Creta

    फेसलिफ्ट क्रेटा में दो नए कलर मरीना ब्लू और पैशन ऑरेंज का विकल्प जोड़ा गया है। ये कलर सबसे पहले एलीट आई20 फेसलिफ्ट में आए थे। फेसलिफ्ट एलीट आई20 को 2018 की शुरूआत में लॉन्च किया गया था।

    Hyundai Creta

    यह भी पढें : पुरानी हुंडई क्रेटा से कितनी अलग है फेसलिफ्ट क्रेटा, जानिये यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है