• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट लॉन्च, कीमत 9.43 लाख रूपए

    फेसलिफ्ट क्रेटा में पहले से ज्यादा फीचर दिए गए हैं

    cardekho
    cardekho
    Published On मई 21, 2018 19:52 ist
    info icon
    published onMay 21, 2018 19:52 IST
    last updated onMay 21, 2018 19:52 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Hyundai Creta facelift

    हुंडई ने क्रेटा के फेसलिफ्ट अवतार को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 9.43 लाख रूपए से शुरू होती है जो 15.03 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। फेसलिफ्ट क्रेटा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर जोड़े गए हैं। इसका मुकाबला रेनो कैप्चर, मारूति एस-क्रॉस और होंडा बीआर-वी से होगा।

    वेरिएंट और कीमत

    क्रेटा 1.6 लीटर पेट्रोल

    पुरानी क्रेटा फेसलिफ्ट क्रेटा
    9.29 लाख रूपए 9.43 लाख रूपए
    ई प्लस 9.99 लाख रूपए ई प्लस 9.99 लाख रूपए
    एसएक्स प्लस 12.02 लाख रूपए एसएक्स 11.93 लाख रूपए
    एसएक्स प्लस (ड्यूल-टोन) 12.40 लाख रूपए एसएक्स ड्यूल-टोन 12.43 लाख रूपए
    एसएक्स प्लस एटी 13.03 लाख रूपए एसएक्स एटी 13.43 लाख रूपए
    --- --- एसएक्स (ओ) 13.59 लाख रूपए
    • हुंडई क्रेटा के पेट्रोल बेस वेरिएंट की कीमत में 14000 रूपए का इजाफा हुआ है। ई प्लस वेरिएंट की कीमत पहले जितनी है।
    • एसएक्स प्लस वेरिएंट को अब एसएक्स नाम से पेश किया गया है, इसकी कीमत पहले से कम है।
    • ड्यूल-टोन वर्जन को चुनिंदा कलर में पेश किया गया है, इसकी कीमत में 3000 रूपए की बढ़ोतरी हुई है।
    • ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत पहले से करीब 40000 रूपए ज्यादा है। इस में कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं, इस लिस्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, नया 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, हुंडई टेलिमैटिक सर्विस, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई है।
    • पेट्रोल में एसएक्स (ओ) टॉप वेरिएंट है। इस में सबसे ज्यादा फीचर दिए गए है। इसकी कीमत 13.59 लाख रूपए है।

    हुंडई क्रेटा 1.4 लीटर डीज़ल

    पुरानी क्रेटा फेसलिफ्ट क्रेटा
    9.99 लाख रूपए ई प्लस 9.99 लाख रूपए
    एस 11.38 लाख रूपए एस 11.73 लाख रूपए
    एस प्लस 12.27 लाख रूपए --- ---
    • हुंडई ने एस प्लस वेरिएंट को बंद कर दिया है। अब यह एस वेरिएंट नाम से आएगी।
    • 1.4 लीटर ई वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत 9.99 लाख रूपए है। टॉप वेरिएंट एस की कीमत में 54000 रूपए तक की कटौती हुई है।

    हुंडई क्रेटा 1.6 लीटर डीज़ल

    पुरानी क्रेटा फेसलिफ्ट
    एस प्लस एटी 13.69 लाख रूपए एस एटी 13.19 लाख रूपए
    एसएक्स 12.50 लाख रूपए एसएक्स 13.23 लाख रूपए
    एसएक्स प्लस 13.48 लाख रूपए    
    एसएक्स प्लस (ड्यूल-टोन) 13.86 लाख रूपए एसएक्स (ड्यूल-टोन) 13.73 लाख रूपए
    एसएक्स प्लस एटी 14.59 लाख रूपए एसएक्स एटी 14.83 लाख रूपए
    एसएक्स (ओ) 14.52 लाख रूपए एसएक्स (ओ) 15.03 लाख रूपए
    • फेसलिफ्ट क्रेटा में एस वेरिएंट से ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। एएमटी गियरबॉक्स 1.6 लीटर डीज़ल इंजन से जुड़ा है। यह पहले से 50000 रूपए सस्ती है।
    • बेस मैनुअल वेरिएंट पहले एसएक्स प्लस से उपलब्ध था, जो अब एसएक्स नाम से उपलब्ध है। इसकी कीमत पहले से 25000 रूपए कम है। ड्यूल-टोन वर्जन की कीमत 13000 रूपए तक कम हुई है।

    2018 Hyundai Creta

    • 1.6 लीटर डीज़ल ऑटोमैटिक की कीमत पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में कम बढ़ी है। एसएक्स डीज़ल ऑटोमैटिक की कीमत 24000 रूपए बढ़ी है, वहीं पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में 40000 रूपए का इजाफा हुआ है। दोनों वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है।
    • टॉप वेरिएंट एसएक्स (ओ) की कीमत पहले से 51000 रूपए ज्यादा है। इस में कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं जो इसकी बढ़ी हुई कीमत को जायज ठहराते हैं। इस लिस्ट में 6-तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, स्मार्ट की बैंड, क्रूज़ कंट्रोल, वायरलैस चार्जिंग और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम शामिल है।

    2018 Hyundai Creta

    2018 हुंडई क्रेटा में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर जोड़े गए हैं। आगे की तरफ ध्यान दें तो यहां नई ग्रिल दी गई है, जो हैलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स से सटी हुई है। हैडलैंप्स का लेआउट पहले जैसा ही है। इसके बंपर में बदलाव हुआ है। फेसलिफ्ट क्रेटा सात कलर पोलर व्हाइट, सिल्क सिल्वर, स्टारडस्ट, फिएरी रेड, फैंटम ब्लैक, मरीना ब्लू और पैशन ऑरेंज में उपलब्ध है।

    2018 Hyundai Creta

    साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां 17 इंच के नए मशीन-फिनिश अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा दमदार बनाते हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नया ड्यूल-टोन बंपर और नई ग्राफिक्स वाले टेल लैंप्स दिए गए हैं। केबिन का लेआउट पहले जैसा ही है।

    फेसलिफ्ट क्रेटा में पहले वाले इंजन लगे हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.6 लीटर का इंजन लगा है। डीज़ल वेरिएंट में 1.6 लीटर और 1.4 लीटर इंजन का विकल्प रखा गया है। सभी इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रखा गया है, वहीं 1.6 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प भी रखा गया है।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई हुंडई एलांट्रा फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है