• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपकमिंग हुंडई ऑरा के डिज़ाइन, प्राइस, फीचर्स और संभावित लॉन्च डेट के बारे में जानिए यहां

    यह एक्सेंट सब-कॉम्पैक्ट सेडान का नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 21, 2020 14:07 ist
    info icon
    published onNov 19, 2019 13:25 IST
    last updated onJan 21, 2020 14:07 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) ने ऑरा सेडान (Aura Sedan) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पांच वेरिएंट ई, एस, एसएक्स, एसएक्स प्लस और एसएक्स (ओ) में उपलब्ध है। हुंडई ऑरा की प्राइस (Hyundai Aura Price) 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए यहां क्लिक करें।

    • हुंडई एक्सेंट की जगह लेगी ये अपकमिंग सब-4 मीटर सेडान
    • ग्रैंड आई10 निओस जैसा हो सकता है इसका फ्रंट
    • निओस जैसा हो सकता है इंटीरियर जिसमें फीचर्स भी होंगे समान
    • ग्रैंड आई10 निओस वाले ही इंजन से मिलेगी पावर
    • 6 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक हो सकती है प्राइस

    हुंडई मोटर्स ने हाल ही में इस बात से पर्दा उठाया था कि उसकी अगली पेशकश एक नई सब-4 मीटर सेडान होगी जिसे ऑरा नाम दिया गया है। तो क्या हुंडई ने केवल एक्सेंट का नाम ही बदला है या फिर ऑरा नाम से पेश की जाने वाली ये कार एकदम नई होगी? कुछ कयासों के साथ ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानिए आगे:

    ऑरा हुंडई के लाइनअप में एकदम नया प्रॉडक्ट होगा और कंपनी एक्सेंट के मौजूदा मॉडल को बंद नहीं करेगी। हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि इन दोनों कारों में कोई समानता नहीं होगी। हुंडई एक्सेंट को निम्न स्तर की प्रीमियम सेडान के रूप में ज्यादातर फ्लीट ऑपरेटर्स को ही बेचा जाएगा। ऑरा इसका एक ज्यादा प्रीमियम वर्जन होगा जिसे निजी ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। 

    डिज़ाइन

    डिज़ाइन की बात करें तो इसका फ्रंट प्रोफाइल ग्रैंड आई10 निओस जैसा हो सकता है। इसके डिज़ाइन एलिमेंट्स में निओस जैसे प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्रंट ग्रिल और बंपर दिए जा सकते हैं। चूंकि यह एक सेडान कार है ऐसे में इसकी रियर प्रोफाइल निओस से अलग होगी। यह 3-बॉक्स कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी। आसान भाषा में कहें तो इसमें अलग से बूट स्पेस (डिग्गी) मिलेगा जो पैसेंजर कम्पार्टमेंट से बाहर की तरफ लिंक होगा।  पिछली बार टेस्टिंग के दौरान दिखी ऑरा पूरी तरह से कवर की गई थी, मगर माना जा रहा है कि इसमें दो भागों में बंटे टेललैंप दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन

    अपकमिंग ऑरा में निओस वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। वहीं. कंपनी इस कार में निओस की तरह पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी दे सकती है। ऑरा को लॉन्च किए जाने तक कंपनी इसके दोनों इंजन को बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेड कर देगी। 

    फीचर्स

    हुंडई ऑरा में निओस वाले फीचर्स ही दिए जा सकते हैं। ड्यूल टोन इंटीरियर लेआउट के अलावा इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जर और रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। 

    प्राइस

    ऑरा को ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसकी प्राइस 6 लाख रुपये से लेकर 9 लाख रुपये के बीच रख सकती है। लॉन्च के बाद इस गाड़ी का मुकाबला मारुति सुजुकी डिज़ायर, टाटा टिगॉर, फोर्ड एस्पायर और फॉक्सवैगन एमियो से होगा। 

    यह भी पढ़ें: 2018 ऑटो एक्सपो में शोकेस की गईं वो कारें जो बाज़ार में हैं उपलब्ध

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ऑरा 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    M
    m s nadiger
    Nov 23, 2019, 3:36:58 PM

    Waiting for best comp sedan car from Hyundai.I am interested in ds car for purchase in first time.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है